रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' 12 में इस बार स्टंट के साथ ग्लैमर का तड़का भी लगने वाला है। इस शो में कई सेलेब्स के साथ छोटे पर्दे की एक्ट्रेस कनिका मान भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में टीवी की गुड्डन यानी कनिका मान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वह बिकिनी पहने नजर आई थीं। अब इस फोटो को लेकर एक बहुत ही दिलचस्प बात सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगी।
Kanika Mann: बोल्ड फोटोज डालने के लिए इस अभिनेत्री ने अपने पापा को किया ब्लॉक, कहा- पता नहीं क्या होगा...
दरअसल, एक्ट्रेस ने इस फोटो को अपलोड करने से पहले अपने पापा को ब्लॉक कर दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया था ताकि उनके पापा इन तस्वीरों न देख सकें। इस बात का खुलासा खुद कनिका ने किया है। उन्होंने एक समाचार वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा, 'बिकिनी में फोटोज अपलोड करने से पहले मैंने अपने पापा को ब्लॉक कर दिया था। हालांकि मैंने अपनी बहन को ब्लॉक नहीं किया था। इसलिए वह मेरी तस्वीरें देखती रहती थी। इस पर पापा ने पूछा भी था कि क्यों वह मेरी तस्वीर नहीं देख पा रहे हैं?'
उन्होंने आगे बताया कि बहन ने पापा को समझाया कि वह तस्वीरें नहीं डाल रही है इस वजह से उन्हें नहीं दिख रही हैं। एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि इसके बाद उन्होंने तुरंत फोटोज हाइड कीं और उन्हें अनब्लॉक किया। एक्ट्रेस ने कहा कि शो के ऑन एयर हो जाने के बाद उन्हें गायब होना पड़ेगा क्योंकि उन्हें नहीं पता कि तब वह अपने पापा से कैसे सामना करेंगी। बातचीत के दौरान कनिका ने यह भी बताया कि इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद उनके फैंस के लगातार मैसेज कर पूछ रहे थे कि क्या वह छुट्टियां मनाने के लिए गई हुई हैं।
बता दें कि हाल ही में कनिका मान इस शो की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं। इसके बावजूद कनिका शो में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने इस बीतचीत में यह भी बताया है कि अब तक शो में किसी कंटेस्टेंट ने अबॉर्ट नहीं किया है। यह शो 12 जुलाई से ऑन एयर होने जा रहा है।