20 जून 1986 को बेंगलुरु में जन्मी नीता आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। दक्षिण भारत से ताल्लुक रखने वाली नीता छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और लंबे समय से हिंदी सीरियल्स में काम कर रही हैं। नीता शेट्टी को 'तुम बिन जाऊं कहां' टीवी शो में पहली बार देखा गया था। इसके बाद उन्हें और भी कई टीवी शो में देखा गया। लेकिन असल पहचान उन्हें एकता कपूर की वेब सीरीज ने दिलाई, जिससे वह रातोंरात फेमस हो गईं। चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर नजर डालते हैं उनके अभिनय सफर पर...
Neetha Shetty: छोटे पर्दे पर वर्षों तक नहीं मिली सफलता, 'गंदी बात' के बोल्ड सीन से रातोंरात फेमस हो गई थीं नीता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीता साल 2003 से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। 'तुम बिन जाऊं कहां' के अलावा वह जी टीवी के शो 'ममता' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 'कहीं तो होगा' में डॉ अर्चिता, 'घर की लक्ष्मी बेटियां' में गौरी गरोड़िया और 'प्यार की ये एक कहानी' में सुगंध जायसवाल के किरदार में भी लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। सीरियल के अलावा नीता रियलिटी शो 'बिग बॉस मराठी' में नजर आ चुकी हैं। इस शो के तीसरे सीजन में उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। शो को महेश मांजरेकर ने होस्ट किया था।
टीवी सीरियल के अलावा नीता फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सबसे पहले वह साल 2005 में अनीस बज्मी की फिल्म 'नो एंट्री' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनका रोल छोटा सा ही था। इसके अलावा वह फिल्म 'सांसे' और मराठी फिल्म 'फुगे' में भी दिख चुकी हैं। हालांकि इतने सीरियल और फिल्मों में नजर आने के बाद भी नीता को वह लोकप्रियता हासिल नहीं हुई जिसकी वह चाहत रखती थीं।
टीवी सीरियल में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलने पर नीता ने ओटीटी की तरफ रुख कर लिया। यह फैसला उनके लिए काफी फायदेमंद भी साबित हुआ। साल 2018 में उन्होंने 'गंदी बात' के पहले सीजन में काम किया। इस सीरीज से वह रातोंरात फेमस हो गईं। एकता कपूर की इस वेब सीरीज में लोगों को नीता का ऐसा अंदाज देखने को मिला जो उन्होंने कभी नहीं देखा था। गंदी बात वेब सीरीज के पहले सीजन में नीता ने खूब बोल्ड सीन दिए थे। उनके इस बोल्ड अंदाज की वजह से हर ओर उनकी ही चर्चा शुरू हो गई थी।