फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरों के खिलाड़ी 11: इन बड़े लोगों के कहने पर विशाल आदित्य सिंह ने दोहराया ‘फ्राई पेन सीन’, मधुरिमा तुली को दी ये सलाह

Mon, 23 Aug 2021 08:06 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 23 Aug 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 vishal aditya singh give advice to ex girlfriend madhurima tuli says i was not too happy to recreated frying pan incident
विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली - फोटो : amar ujala

मधुरिमा तुली और विशाल सिंह आदित्य के बीच कई रिएलिटी शोज में खटपट देखने को मिली। इन दोनों ने नेशनल टेलीविजन पर एक-दूसरे को खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि बिग बॉस 13 के घर में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच में इतना बड़ा झगड़ा हुआ कि मधुरिमा ने विशाल को फ्राईपेन से नेशनल टेलीविजन पर पीट दिया जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रहा गया। इस घटना को एक बार फिर से खतरों के खिलाड़ी 11 में विशाल आदित्य सिंह और महक चहल ने मजाक के रूप में दोहराया।



विशाल आदित्य सिंह ने दी प्रतिक्रिया

मधुरिमा तुली काफी नाराज हुईं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर मेकर्स को खूब खरी खोटी सुनाई। एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के बाद अब विशाल आदित्य सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। विशाल ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि वो खतरों के खिलाड़ी में बिग बॉस के घर में हुई फ्राईपेन की घटना को दोबारा मजाकिया रूप में दिखाने से खुश नहीं थे। लेकिन बड़े लोगों के कहने पर उन्हें ऐसा करना पड़ा।

khatron ke khiladi 11 vishal aditya singh give advice to ex girlfriend madhurima tuli says i was not too happy to recreated frying pan incident
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : voot

विशाल ने कहा बड़े लोगों के कहने पर करना पड़ा

एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में विशाल आदित्य सिंह ने कहा, ‘जब वो घटना हुई थी, तो मैं भी बहुत खुश नहीं था। जहां पर उन्होंने रिक्रिएशन किया। लेकिन वहां पर दो ऐसे बड़े लोग थे, आप समझ सकते हैं बड़े लोग कौन हो सकते हैं वहां पर तो उन लोगों ने बोला, तू बेवकूफ है क्या? छोड़ तू खतरों के खिलाड़ी में है ये महत्वपूर्ण है। ये होता रहेगा। ये सिर्फ एक फॉर्मेट है, टीवी चल रहा हाई, उन्होंने बोला उसको ऐसे ही रख और खत्म कर’।

khatron ke khiladi 11 vishal aditya singh give advice to ex girlfriend madhurima tuli says i was not too happy to recreated frying pan incident
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : social media

मधुरिमा तुली को दी सलाह

विशाल आदित्य सिंह ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए मधुरिमा तुली को सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘मैंने सेफ्राईपेन वाली घटना को बहुत अधिक महत्व नहीं दिया और यही वजह थी कि उसे शो में दोबारा नहीं दोहराया गया’। अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली को सलाह देते हुए विशाल सिंह आदित्य ने कहा, ‘इस बात को स्वीकार करो और आगे बढ़ो, इस पर अब तक प्रतिक्रिया देने से बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 vishal aditya singh give advice to ex girlfriend madhurima tuli says i was not too happy to recreated frying pan incident
मधुरिमा तुली - फोटो : Instagram

मधुरिमा तुली ने दी थी ऐसी प्रतिक्रिया

वह अपने वीडियो में कहती हैं, 'प्रिय कलर्स चैनल मेरी मां सुबह से रो रही है। उन्हें पहले से ही डायबिटीज की समस्या है। जिसके चलते वह पहले से ही अस्पताल में भर्ती हैं। आप लोग उस 'फ्राइंग पैन' घटना वाले व्यक्ति के साथ मेरे व्यक्तिगत संबंधों के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।' मधुरिमा आगे कहती हैं कि अपनी टीआरपी के लिए अपने गेम के लिए आप बार बार वही बात का जिक्र कर रहे हो, आपको फर्क नहीं पड़ रहा है कि दूसरों की फैमिली पर इसका क्या असर हो रहा है। उनकी लाइफ में क्या हो रहा है, वो लोग इस बात से कितने डिप्रेस हैं। वो लोग इस बात को भूलना चाहते हैं लेकिन आप उन्हें यह बात भूलने नहीं दे रहे हैं। उसी घर में और भी चीजें हुई थी, जैसे गरम चाय फेंकना, मुक्का मारना, गालिया देना, बड़ी बड़ी गालियां देना लेकिन उस चीज को कोई रिपीट नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 vishal aditya singh give advice to ex girlfriend madhurima tuli says i was not too happy to recreated frying pan incident
मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह - फोटो : twitter

ट्विटर पर लोगों ने की आलोचना

इस सीन को देखने के बाद ट्विटर पर कई यूजर्स ने मेकर्स को जमकर लताड़ लगाई और खूब आलोचना की। फिलहाल निक्की तंबोली के साथ-साथ विशाल आदित्य सिंह भी खतरों के खिलाड़ी से बाहर हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed