फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaun Banega Crorepati (KBC): सीजन 13 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन, आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका

Thu, 06 May 2021 12:25 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 06 May 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
KBC kaun banega crorepati 13 registration open Amitabh bachchan will again host the show
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram

कोरोना काल में जहां डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस और कई फ्रंटलाइन वर्कर्स घर से बाहर निकलकर अपना फर्ज निभा रहे हैं। तो वहीं आम जनता घर के अंदर कैद है ताकी संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। ऐसे में दर्शकों को घर में मनोरंजन की कमी ना हो इसलिए टीवी पर फिर से रामायण, महाभारत जैसे कई शो फिर से प्रसारित हो रहे है। इसी बीच टीवी के सबसे मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 13 के रजिस्ट्रेशन की तारीख की घोषणा हो गई है।

KBC kaun banega crorepati 13 registration open Amitabh bachchan will again host the show
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram

बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति शो के 2021 एडिशन का प्रोमो लॉन्च हुआ है। जहां देश में इस वक्त तनाव का माहौल है तो वहीं फिल्म, टीवी शो और ओटीटी के जरिए ही लोगों के घर में मनोरंजन करने की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में केबीसी 13 के रजिस्ट्रेशन की तारीख सामने आने से फैंस को काफी खुशी मिली है।



View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

KBC kaun banega crorepati 13 registration open Amitabh bachchan will again host the show
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में लॉन्च हुए प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते दिख रहे हैं कि, 'कभी सोचा है कि आपके और आपके सपनों के बीच कितना फासला है? सिर्फ तीन अक्षरों का..कोशिश..तो अपना सपना साकार करने के लिए उठाइए फोन और हो जाइए तैयार क्योंकि 10 मई से शुरु हो रहे हैं केबीसी रजिस्ट्रेशंस। हॉट सीट और मैं आपका इंतजार कर रहे हैं तो बस तैयार हो जाइए'।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC kaun banega crorepati 13 registration open Amitabh bachchan will again host the show
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram

बता दें कि केबीसी में हिस्सा लेने के लिए लाखों लोग रजिस्ट्रेशन करवाते हैं जिसमें चुनिंदा लोग हॉट सीट पर जाते हैं। अगर आप भी इस सीजन का हिस्सा बनना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन का एलान हो चुका है। वहीं शो को एक बार फिर से अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे।

विज्ञापन
KBC kaun banega crorepati 13 registration open Amitabh bachchan will again host the show
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

केबीसी के इस सीजन में हिस्सा लेने के लिए हर बार की तरह आपको फोन पर कुछ सवालों के जवाब देने होंगे। ये सवाल रजिस्ट्रेशन के दौरान ही पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वालों को शो के प्रोडक्शन हाउस की टीम कॉन्टेक्ट करेगी। वहीं रजिस्ट्रेशन सोनी लिव एप से होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed