{"_id":"60938f0ba7a84758753be5a6","slug":"kbc-kaun-banega-crorepati-13-registration-open-amitabh-bachchan-will-again-host-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kaun Banega Crorepati (KBC): सीजन 13 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन, आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Kaun Banega Crorepati (KBC): सीजन 13 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन, आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका
कोरोना काल में जहां डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस और कई फ्रंटलाइन वर्कर्स घर से बाहर निकलकर अपना फर्ज निभा रहे हैं। तो वहीं आम जनता घर के अंदर कैद है ताकी संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। ऐसे में दर्शकों को घर में मनोरंजन की कमी ना हो इसलिए टीवी पर फिर से रामायण, महाभारत जैसे कई शो फिर से प्रसारित हो रहे है। इसी बीच टीवी के सबसे मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 13 के रजिस्ट्रेशन की तारीख की घोषणा हो गई है।
2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : Instagram
बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति शो के 2021 एडिशन का प्रोमो लॉन्च हुआ है। जहां देश में इस वक्त तनाव का माहौल है तो वहीं फिल्म, टीवी शो और ओटीटी के जरिए ही लोगों के घर में मनोरंजन करने की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में केबीसी 13 के रजिस्ट्रेशन की तारीख सामने आने से फैंस को काफी खुशी मिली है।
हाल ही में लॉन्च हुए प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते दिख रहे हैं कि, 'कभी सोचा है कि आपके और आपके सपनों के बीच कितना फासला है? सिर्फ तीन अक्षरों का..कोशिश..तो अपना सपना साकार करने के लिए उठाइए फोन और हो जाइए तैयार क्योंकि 10 मई से शुरु हो रहे हैं केबीसी रजिस्ट्रेशंस। हॉट सीट और मैं आपका इंतजार कर रहे हैं तो बस तैयार हो जाइए'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : Instagram
बता दें कि केबीसी में हिस्सा लेने के लिए लाखों लोग रजिस्ट्रेशन करवाते हैं जिसमें चुनिंदा लोग हॉट सीट पर जाते हैं। अगर आप भी इस सीजन का हिस्सा बनना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन का एलान हो चुका है। वहीं शो को एक बार फिर से अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
केबीसी के इस सीजन में हिस्सा लेने के लिए हर बार की तरह आपको फोन पर कुछ सवालों के जवाब देने होंगे। ये सवाल रजिस्ट्रेशन के दौरान ही पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वालों को शो के प्रोडक्शन हाउस की टीम कॉन्टेक्ट करेगी। वहीं रजिस्ट्रेशन सोनी लिव एप से होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।