{"_id":"615f49888ebc3e05c721d5fe","slug":"kbc-13-genelia-asked-ritesh-and-amitabh-bachchan-a-question-related-to-wife-big-b-gave-this-funny-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 13: जेनेलिया ने रितेश और अमिताभ बच्चन से पूछा पत्नी से जुड़ा एक सवाल, बिग बी ने दिया यह मजेदार जवाब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 13: जेनेलिया ने रितेश और अमिताभ बच्चन से पूछा पत्नी से जुड़ा एक सवाल, बिग बी ने दिया यह मजेदार जवाब
पॉपुलर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में हर कंटेस्टेंट कुछ नया अनुभव सीख कर और कई सारी बातें बता कर जाते हैं। वहीं, शो का हिस्सा बनने वाले अलग-अलग कलाकार भी शो में खूब मस्ती- मजाक करते नजर आते हैं। शो में हर शुक्रवार कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनते हैं। इसी क्रम इस शुक्रवार प्रसारित होने वाले एपिसोड में हॉटसीट पर नजर आएंगे बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा।
दोनों ही मेहमान शो में काफी मस्ती करने वाले हैं। दरअसल, शो की सामने आई प्रोमो वीडियो में दोनों ही कलाकार शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में सोनी चैनल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस एपिसोड की एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जेनेलिया महानायक अमिताभ बच्चन से कुछ सवाल करती दिखाई दे रही हैं।
2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में जेनेलिया बिग बी और रितेश से कहती है कि शादी के इतने साल बाद वह दोनों अपनी पत्नियों को कितनी अच्छी तरह जानते हैं। जेनेलिया सवाल करती हैं कि ‘आप दोनों की शादी को हुए इतने साल हो गए हैं, तो मुझे जानना है कि आप अपनी बीवियों को कितने अच्छे से जानते हैं?’
इसके बाद जेनेलिया कहती हैं कि ‘अगर पत्नी कहे अपने बर्थडे पर कुछ स्पेशल प्लान नहीं करना चाहती या उसे अपने बर्थडे पर कुछ स्पेशल गिफ्ट नहीं चाहिए, तो इसका मतलब क्या है?’ इसका तुरंत जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं कि ‘इसका मतलब ये है कि उसको निश्चित रूप से गिफ्ट चाहिए और पार्टी होनी चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के एक अन्य प्रोमों वीडियो में रितेश घुटने पर बैठ जेनेलिया से कुछ कहते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, शो के दौरान रितेश घुटने पर बैठकर अमिताभ बच्चन के 'शहंशाह' के फेमस डायलॉग को रोमांटिक ट्विस्ट देते नजर आए। रितेश कहते हैं, 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे पति लगते हैं, लेकिन नाम है जेनेलिया चा नौरा यानी जेनेलिया का पति है।'
विज्ञापन
5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रितेश और जेनेलिया कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए पैसे जुटाने के लिए शो का हिस्सा बन रहे हैं। इससे पहले जारी एक वीडियो में अभिनेत्री रोती नजर आईं। शो में कैंसर से जूझ रहे बच्चों की एक क्लिप दिखाई गई। वीडियो में जेनेलिया इस क्लिप को देख भावुक हो गईं और अपने आंसू रोक नहीं सकीं। इसके अलावा वहां मौजूद सभी लोग इसे देख भावुक हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।