टेलीविजन का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 शुरू होते ही काफी दिलचस्प हो गया है। शो में इस बार जंगल थीम पर आधारित गेम खेला जा रहा है। इस सीजन घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसके तहत पहले हिस्से में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट मुख्य घर के सदस्य बने हैं। जबकि अन्य सभी कंटेस्टेंट जंगलवासी बन कर जंगल में रह रहे हैं। ऐसे में जंगल में रह रहे इन सदस्यों को रहने के लिए काफी सीमित मात्रा में संसाधन दिए गए है।
जंगल में बिना किसी पूरी सुख-सुविधा के रह रहे इन सदस्यों का सब्र का बांध अब टूटता ही जा रहा है। इन सदस्यों के पास ना तो कपड़े हैं, ना खाने के लिए खाना। ऐसे में परेशान हो रहे इन जंगल वासियों से आज के एपिसोड में विश्व सुंदरी ने बातचीत की और उनकी समस्या का समाधान करने का एक उपाय भी बताया।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विश्व सुंदरी ने सबसे कहा कि या तो वह जंगल में रह रहे सभी सदस्यों के कपड़े देंगी या किन्हीं 5 सदस्यों के कपड़े और साथ में एक मैप देंगी। सुंदरी ने इसके लिए जंगलवासियों को सोचने का समय देती है। इस पर जंगलवासी फैसला करते है कि वह विशाल,साहिल, ईशान,तेजस्वी और मायशा का बैग मंगवाएंगे।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
जंगलवासियों के इस फैसले के बाद विश्व सुंदरी बताती है कि गुफा खुलते ही जंगलवासी पांच सदस्यों के बैग और मैप ले सकते हैं। लेकिन, इस बीच शमिता, प्रतीक और निशांत पूरी कोशिश करते हैं कि जंगलवासी किसी तरह मैप तक ना पहुंच पाएं। हालांकि, वह अपनी इस कोशिश में असफल हो जाते है और जंगलवासियों को एक मैप मिल जाता है।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इस दौरान प्रतीक और जय एक बार फिर धक्का- मुक्की करते नजर आए, जिस पर बिग बॉस को दोनों के चेतावनी तक देनी पड़ी। वहीं, जंगलवासी मुख्य घर में छिपे मैप को हासिल करने के लिए शमिता, प्रतीक और निशांत में फूट डालने की कोशिश करते है। उनकी यह कोशिश रंग लाती है और मुख्य घर में रह रहे तीनों सदस्य एक- दूसरे से ही भिड़ गए।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, प्रतीक पर होकर शमिता गुस्से में आकर जंगलवासियों को एक और मैप दे देती हैं और इस तरह जंगल वासी अपने प्लान में सफल हो जाते हैं। इसके बाद प्रतीक की हरकतों से आहत शमिता रोने लगती हैं और कहती है अब से वह प्रतीक और निशांत की टीम का हिस्सा नहीं हैं।