कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 में मंगलवार प्रसारित एपिसोड में कंटेस्टेंट जुगल भट्ट के साथ खेल को आगे बढ़ाया गया। जुगल भट्ट सोमवार को ही हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहे थे लेकिन समय की कमी के चलते यह खेल अगले दिन आगे बढ़ाया गया। सोमवार को वह 20 हजार रुपये जीतने में कामयाब रहे थे।
KBC 12: गलत जवाब देकर बाहर हुआ कंटेस्टेंट, छह लाख 40 हजार के लिए पूछा गया था ये सवाल
अमिताभ बच्चन ने जुगल भट्ट से 40 हजार रुपये के सवाल से खेल की शुरुआत की। जुगल भट्ट ने 11वें सवाल का गलत जवाब दिया और वह बाहर हो गए। उनसे पूछा गया था- इनमें से किस प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के स्थल को स्थापित तौर पर कोटाडा टिम्बा के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ “बड़ा किला” होता है?
A- बनावली
B- धोलावीरा
C- लोथल
D- राखीगढ़ी
इसका सही जवाब धोलावीरा था।
जुगल भट्ट ने लोथल जवाब दिया था जो कि गलत था। इस तरह वह शो से तीन लाख 20 हजार रुपये जीतने में कामयाब रहे। बता दें कि गुजरात के रहने वाले जुगल पेशे से एक रैपर हैं। शो में अमिताभ बच्चन ने जुगल के एक रैप पर खूब साथ दिया।
कोरोना कॉलर ट्यून से परेशान फैन
कोरोना काल के दौरान जब भी आप कहीं फोन मिलाते होंगे अमिताभ बच्चन की आवाज में एक संदेश जरूर सुनते होंगे। संदेश में अमिताभ बच्चन लोगों को कोरोना से जागरुक करते हैं। बिग बी की एक फैन इस कॉलर ट्यून से परेशान हो गईं और सोशल मीडिया पर पूछा कि आखिर यह कॉलर ट्यून कब बंद होगा?
अमिताभ बच्चन ने फैन से मांगी माफी
अमिताभ बच्चन ने उस यूजर से माफी मांगी और कहा वह इस तरह के काम निशुल्क करते हैं। उनसे सरकार की ओर से एक कैंपेन के तहत इसमें हिस्सा लेने के लिए कहा गया और उन्होंने वह रिकॉर्ड कर दिया। उन्होंने बताया कि यह उनके हाथ में नहीं है। अमिताभ बच्चन ने अपने उस फैन से तकलीफ के लिए माफी भी मांगी है।