कौन बनेगा करोड़पति 12 में बुधवार को प्रसारित एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट आलोक कुमार के साथ हुई। अजमेर, राजस्थान के आलोक कुमार शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और वह 50 लाख रुपए के पड़ाव तक पहुंच गए। वह 25 लाख रुपए जीतकर घर ले गए।
KBC 12 में 50 लाख के सवाल पर कंटेस्टेंट आलोक कुमार ने छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं जवाब?
अलोक कुमार मानते हैं, ‘देशभक्ति सिर्फ सीमा पर नहीं होती, एक अच्छा नागरिक देश को देना भी एक देश की सेवा है। वह बच्चों को सोशल साइंस और इतिहास पढ़ाते हैं। अलोक कुमार शर्मा अपने बच्चे, पत्नी और माता के साथ रहते हैं।
वैसे तो बचपन से उनकी इच्छा थी कि वह फौजी बनकर देशी की सेवा करें, लेकिन माता-पिता के शिक्षक होने की वजह से कुछ समय बाद उन्होंने भी शिक्षक बनने की ठान ली।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
अमिताभ बच्चन ने उनके इस काम की खूब तारीफ की और उन्हें ये काम जारी रखने की बात कही। वहीं गेम की बात करें तो उन्होंने शो पर लाख रुपए जीत लिए।
अमिताभ बच्चन ने जब 50 लाख रुपये के लिए सवाल पूछा, तो उसका सही जवाब आलोक कुमार को नहीं पता था और उन्होंने खेल को क्विट करने का फैसला लिया। ये था सवाल-
A. जोसेफ एस्पडिन
B. अल्बर्ट्स मैग्नस
C. लुई अगासीज
D. लुडविग बोल्टज़मैन