'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 के हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में खेल जगत की हस्तियां नजर आईं। जिसमें क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और भारत की दो शानदार एथलीट हिमा दास और दुती चंद का नाम शामिल है। अमिताभ बच्चन ने इन तीनों के साथ 'केबीसी' शुरू किया। इस दौरान बिग बी ने इन तीनों से खेल जगत से जुड़ा एक सवाल किया, हैरानी वाली बात तो यह है कि इनमें से किसी को भी इसका जवाब नहीं पता था।
KBC 11: खेल से जुड़े सवाल को हल नहीं कर पाए वीरेन्द्र सहवाग और दुती, लेनी पड़ी लाइफलाइन
कई दिलचस्प बातें हुईं, लेकिन एक ऐसा पल भी आया जिसे देखकर सब दंग रह गए। यह खेल जगत (एथलेटिक्स) से जुड़ा एक सवाल था जिस पर वीरेंद्र सहवाग ही नहीं बल्कि एथलीट दुती चंद भी अटक गईं।
खेल जगत की ये तीनों नामचीन हस्तियां एक साथ केबीसी में आई थीं और एक साथ ही खेल खेला। शो के दौरान दिलचस्प बातें भी हुईं। इन खिलाड़ियों ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। इस दौरान शो में कुछ ऐसा हो गया जिसे देखकर वहां मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए।
बिग बी ने खेल खेल जगत (एथलेटिक्स) से जुड़ा एक सवाल इन सितारों से पूछा जिस पर वीरेंद्र सहवाग ही नहीं बल्कि एथलीट दुती चंद को जवाब को लेकर असमंजस था। 40 हजार के लिए सवाल था-
इनमें से किस ओलंपिक प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा दूरी तय की जाती है?
सही जवाब- 50 किलोमीटर रेस वॉक
खेल जगत से जुड़े होने के बावजूद वीरू और दुती चंद दोनों ही इसका जवाब नहीं बता पाए।
अंत में उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया। दोनों ने ऑडिएंस पोल का चुनाव किया। ऑडिएंस ने भी दोनों को निराश नहीं किया और सही जवाब दे दिया। दुती चंद, हिमा दास के साथ मिलकर के बाद वीरू ने 12,50,000 की रकम जीती।
यह भी पढ़ें- BB13: घरवालों के साथ गेम खेल गए 'बिग बॉस', सीक्रेट रूम से सब पर नजर रखेंगी रश्मि-देवोलीना!