महानायक अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने सवालों की वजह से आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। शो में कुछ सवाल ऐसे पूछे जाते हैं जिनकी काफी चर्चा होने लगती है। ऐसे में सोमवार को शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट से देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से जुड़ा ऐसा सवाल किया कि जिसको सुनने के बाद उन्हें सवाल तक बदलवाना पड़ा और फिर भी हार का सामना करना पड़ा।
KBC: मनमोहन सिंह से जुड़ा सवाल सुन कंटेस्टेंट की हालत खराब, सवाल बदल कर भी हारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को प्रसारित हुए शो में दिल्ली के रहने वाले जितेंद्र सिंह चौहान केबीसी का हिस्सा बने। जितेंद्र ने 3 लाख 20 हजार रुपये तक बेहद शानदार खेल खेला, लेकिन 6 लाख 40 हजार रुपये का सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने गलत जवाब दिया और वह हार गए। उन्हें 3 लाख 20 हजार रुपये मिलने वाले थे। जितेंद्र सिंह चौहान से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल से जुड़ा एक सवाल पूछा।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
शो में अमिताभ बच्चन ने जितेंद्र सिंह चौहान से शो में पूछा भारत के किस पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया की तुलना में दयालु होगा? जिसका सही जवाब- डॉ. मनमोहन सिंह था। इस सवाल का सही जवाब ना पता होने के कारण जितेंद्र सिंह चौहान ने लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हुए सवाल बदवा दिया। जिसके बाद वह दूसरे सवाल का जवाब देने में भी नाकाम रहे।
अमिताभ बच्चन ने जितेंद्र सिंह चौहान से दूसरे सवाल में पूछा- किस देश की सबसे बड़ी एसयूवी और पिकअप ट्रक निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर कंपनी लिमिटेड है ? इसका सही जवाब है- चीन, लेकिन जितेंद्र इसका सही जवाब देने में सफल नहीं रहे और उन्हें 3 लाख 20 हजार से ही संतुष्ट होना पड़ा। जितेंद्र सिंह चौहान से पहले हरियाणा के प्रतीक कलकल बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से जुड़ा सवाल नहीं दे सके और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
दरअसल, ये सवाल 5000 हजार रुपये के लिए था । इसमें उन्हें एक्ट्रेस अऩुष्का शर्मा की आवाज पहचाननी थी । इस सवाल के जवाब में प्रतीक काफी कनफ्यूज हो गए थे। जवाब ना आने के कारण उन्होंने लाइफलाइन 50-50 का प्रयोग किया और दो गलत विकल्प हटा दिए गए। इसके बाद उन्होंने अनुष्का शर्मा के नाम को लॉक करवाया । प्रतीक कलकल हरियाणा के हैं और फिलहाल पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने एक एक कर अपनी सारी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया । इसके कारण वो केवल 3 लाख 20 हजार रुपये ही जीत सके।
पढ़ें: बीवी को बिना तलाक दिए इन 5 सितारों की थी दूसरी शादी, बस एक ने मांगी थी पत्नी से परमिशन