'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में घरवालों को एक टास्क दिया गया था। इस टास्क के दौरान घर के सदस्यों को दो टीम में बांटा गया है। एक टीम सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार है और दूसरा पारस छाबड़ा का। इस टास्क में शहनाज अपने परिवार की रजामंदी के साथ जिस दूल्हे को पसंद करेगी तो वह कप्तानी का दावेदार बन जाएगा। इस टास्क के दौरान आसिम और सिद्धार्थ का पहले दिन झगड़ा देखने को मिला। अब 'बिग बॉस' के दो नए प्रोमो वीडियो आए हैं। इस प्रोमो वीडियो में शहनाज दोनों परिवार की बेइज्जती करवाते हुए दिखाई दे रही हैं।
BB13: दूल्हे बने सिद्धार्थ और पारस के घरवालों की बेइज्जती करवाएंगी शहनाज, रो पड़ेंगी आरती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज दोनों परिवार के लोगों को एक दूसरे की बेइज्जती करने के लिए कहती हैं। विशाल आरती के रोने का मजाक उड़ाते हैैं तो आरती माहिरा के मसला शब्द का। इसके साथ ही शहनाज आसिम से कहती हैं कि दूल्हे बने सिद्धार्थ की अच्छी बातें बताइए। आसिम शहनाज के सामने सिद्धार्थ की तारीफ करते हैं।
#ShehnaazGill ne karwayi dono parivaaron ki aapas mein beizzati! Kaun jeetega yeh task?
Dekhiye aaj 10:30 baje.
Anytime on @justvoot @vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/ZAHnV2Cx9Z
दूसरे प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज टास्क के दौरान पिता बने हिंदुस्तानी भाऊ से कहती हैं कि पहली फूलों की टोकरी किसे दें? भाऊ सिद्धार्थ शुक्ला की टीम को देते हैं। जिसके बाद विशाल फूल चुराने की कोशिश करते हैं और आसिम का उनसे झगड़ा हो जाता है। इसके बाद शहनाज आती हैं और सिद्धार्थ की टीम का जो मंडप सज रहा होता है उसमें से फूल खींचने शुरू कर देती हैं। इस टीम के सदस्य शहनाज के ऐसा करने पर नाराज होते हैं।
Mandap sajaate waqt phir ho gaye sabhi gharwale kaafi destructive!
Watch this tonight at 10:30 PM.
Anytime on @justvoot @vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/WxRmKLaorr
इन दोनों वीडियो से इतना तो साफ है कि सिद्धार्थ और आसिम का झगड़ा जल्दी खत्म नहीं होने वाला है। बिग बॉस' में इस बार घर से बाहर जाने के लिए पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इन पांच कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, खेसारी लाल यादव, रश्मि देसाई, आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्य हैं।
खबर लिखे जाने तक 'बिग बॉस 13' ऑनलाइन वोटिंग के अनुसार सबसे ज्यादा वोट सिद्धार्थ शुक्ला को मिल रहे हैं तो सबसे कम देवोलीना भट्टाचार्य को। यानी कि देवोलीना बाकी चार कंटेस्टेंट्स की तुलना में वोटों से पिछड़ रही हैं। हालांकि अमर उजाला ऑनलाइन वोटिंग की पुष्टि नहीं करता। खास बात है कि देवोलीना कम वोट की वजह से शो से बाहर भी हो चुकी हैं। ऐसे में देवोलीना इस बार भी खतरे में हैं। हालांकि शो में देवोलीना और सिद्धार्थ शुक्ला के रोमांस को बहुत पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- काम्या पंजाबी पर यूजर ने किया निजी और भद्दा कमेंट, दिल्ली के ब्वॉयफ्रेंड ने लगाई फटकार