KBC 10: अमिताभ बच्चन भी इस कंटेस्टेंट के सामने हुए नतमस्तक, चारों लाइफ लाइन गंवाकर जीती मामूली रकम
झारखंड बोकारो से मयंक कृष्णन एक पढ़े-लिखे परिवार से आते हैं । मयंक काम के बाद अपनी छुट्टी के दिन आसपास के बच्चों को फ्री में पढ़ाते हैं । खास बात तो ये है कि मयंक बच्चों से नहीं पूछते कि वो किस स्कूल में पढ़ते हैं और किस परिवार से आते हैं ।
मयंक के साथ साल 2012 में एक बुरा हादसा हुआ था । उन्होंने बताया कि एक एक्सीडेंट में उनका जबड़ा पूरी तरह से टूट गया था । इसके बाद उन्हें टाइटेनियम का जबड़ा लगवाना पड़ा । बड़ी सर्जरी के बाद उनका चेहरा और बोलने का लहजा बदल गया ।
Laaya toh hai unko iss manch par unka gyaan, par aayin hai woh #KBC par lekar hassi ki ek bahaar! Miliye humari contestant, Soma ji se, @SrBachchan ke saath, aaj raat 9 baje. pic.twitter.com/WcRZ0C5Xs1
मयंक ने बताया कि लंबे इलाज के बाद अब उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है । अमिताभ ने मयंक की जिंदादिली की जमकर तारीफ की । मयंक के बारे में एक दिलचस्प बात ये भी है कि उनकी मां का नाम भी मयंक कृष्णन था । इसकी कहानी सुनाते हुए मयंक ने बताया उनकी मां टीचर थीं ।
वो मयंक को तरक्की करते हुए देखना चाहती थीं । इसलिए उन्होंने मयंक के नाम के आगे डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन के नाम वाला कृष्णन लगाया । मयंक शो से 3 लाख 20 हजार रुपए लेकर गए । बता दें कि मयंक से पहले दीपक बोंडेकर ने 12 लाख 50 हजार रुपए जीते थे ।