'बिग बॉस 12' शुरू होने से लेकर अभी तक घर के अंदर हो या बाहर अनूप जलोटा की ही चर्चा हो रही है। इसके अलावा जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है वो हैं सिंगर दीपक ठाकुर ने। बिहार के रहने वाले दीपक ठाकुर अपनी सादगी और मासूमियत से सबके पसंदीदा बन गए हैं।
दीपिक ठाकुर अनुराग कश्यप के साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'मुक्केबाज' में उनका गाया गाना काफी पॉपुलर हुआ था। 'बिग बॉस' में जब दीपक की एंट्री हुई थी तो उस दौरान उनका गाया 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का गाना 'मूरा' भी बजा था जिसे सुनकर सलमान भी बेहद इम्प्रेस हुए थे।
अब सूत्रों की मानें तो सलमान खान अपनी फिल्म में दीपक को गाने का मौका दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रीमियर एपिसोड खत्म होने के बाद सलमान खान ने दीपक के बारे में शो के मेकर्स से जानने की कोशिश की। सलमान को दीपक की आवाज बेहद पसंद आई है।
सलमान खान के इस तरह उत्सुकता दिखाने के बाद माना जा रहा है कि वो अपनी फिल्म में दीपक को गाने का मौका दे सकते हैं। सलमान की दरियदिली से तो सभी वाकिफ हैं। इंडस्ट्री में उन्होंने कई न्यूकमर्स को मौका दिया है जिनमें से कई बड़े स्टार्स की लिस्ट में आज शामिल हैं। अब देखना होगा कि दीपक के करियर को संवारने में सलमान क्या योगदान देते हैं।
5 of 5
deepak thakur and urvashi
बिग बॉस के घर में अपने पहले ही दिन दीपक ठाकुर और उर्वशी की जोड़ी ने यह साबित कर दिया है कि वह अन्य जोड़ी से जरा भी कमजोर नहीं हैं। बीबी प्रेस कॉन्प्रेंस टास्क में जिस तरह से दीपक ने नेहा के आरोपों के जवाब दिए उससे यह बात साबित भी हो जाती है कि वह किसी से कम नहीं हैं।