टेलीविजन की चंद्रमुखी चौटाला यानि एक्ट्रेस कविता कौशिक इन दिनों अपने पति रोनित विश्वास के साथ शादी की पहली सालगिराह मनाने में व्यस्त हैं। कविता फिलहाल पति के साथ उसी जगह पर पहुंची हैं जहां उन्होंने एक साल पहले सात फेरे लिए थे। अपनी शादी का समारोह किया था।
शादी के एक साल बाद फिर उसी जगह पहुंचीं ये एक्ट्रेस, जहां सात फेरों से शुरू किया था सफर
दरअसल कविता और उनके पति रोनित केदारनाथ के पास स्थित उसी गांव में इन दिनों घूम रहे हैं जहां पिछले साल उन्होंने शादी की थी। कविता शादी की पहली सालगिराह को कुछ अलग तरीके से मनाना चाहती थीं इसलिए वह ठीक उसी जगह पर पहुंची जहां वह पति के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं।
दोनों ने अपनी पहली सालगिराह को अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने पति रोनित के साथ स्कूल में पढ़ने वाले गांव के बच्चों को खाना खिलाया। इसके बादे दोनों ने पूरे गांव में घूमकर लोगों से बातचीत की।
A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik) on
कविता ने अपने इस ट्रिप की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों बहुत रोमांटिक नजर आ रहे हैं। कविता पति के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।