फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन बनेगा करोड़पति: कोरोना में पिता की चली गई थी नौकरी, अब करोड़पति बनकर हिमानी करेंगी ये काम

Fri, 27 Aug 2021 05:34 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 27 Aug 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
kaun banega crorepati season 13 new crorepati himani bundela press conference live amitabh bacchan latest news
हिमानी बुंदेला - फोटो : अमर उजाला

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति को हर वर्ग देखना पसंद करता है। 24 अगस्त से टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति 13 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। केबीसी के इतिहास में कई ऐसे कंटेस्टेंट आए हैं जिन्होंने कभी दर्शकों को रुलाया तो कभी हंसाया है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो आपके दिलों में उतर जाते हैं। ऐसी ही हैं हिमानी, जो आंखों से देख नहीं सकती लेकिन इसके बावजूद अपने आसपास अपने ज्ञान से रोशनी बिखेर देती हैं। हिमानी ही वह पहली प्रतिभागी हैं जिनके सिर सीजन 13 की पहली करोड़पति बनने का ताज सज चुका है। लेकिन हिमानी की मुस्कुराहट पर मत जाइए, कौन बनेगा करोड़पति का सफर इतना आसान भी नहीं था। जानिए कम से हिमानी कौन बनेगा करोड़पति में अपनी किस्मत आजमा रहीं थी।

kaun banega crorepati season 13 new crorepati himani bundela press conference live amitabh bacchan latest news
हिमानी बुंदेला - फोटो : अमर उजाला

15 साल की उम्र से कर रहीं थीं प्रयास
करोड़पति बनने वाली हिमानी आगरा से ताल्लुक रखती हैं। वो केंद्रीय विद्यालय में स्कूल टीचर हैं। सीजन 13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर करोड़पति बन चुकी हैं। हालांकि 30 और 31 अगस्त को पता चलेगा कि हिमानी ने 7 करोड़ जीतती हैं या नहीं। हिमानी ने मीडिया से रुबरु होते हुए बताया कि वह जब 15 साल की थीं तब से केबीसी में जाने की तैयारी कर रहीं थीं। वह केबीसी में शामिल होने के लिए अक्सर मैसेज भेजा करती थीं लेकिन बार बार मैसेज अनडिलीवर हो जाता था। लेकिन कुछ सालों से सोनी-लिव की ऐप पर ट्राई किया और आखिरकार उनको हॉट सीट पर बैठने का मौका मिल गया।

kaun banega crorepati season 13 new crorepati himani bundela press conference live amitabh bacchan latest news
केबीसी 13: हिमानी बुंदेला, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बचपन से खेल रहीं हैं केबीसी
हिमानी को बचपन से ही केबीसी देखने का बेहद शौक था। जब वह नौवीं कक्षा में थीं तो साथ वाले बच्चों के साथ GK से जुड़े सवाल किया करती थीं। अपने दोस्तों के सामने वह खुद को अमिताभ बच्चन समझती थीं। इतना ही नहीं बतौर टीचर भी वह अपने स्कूल में केबीसी जैसे प्रोग्राम करती रहती हैं ताकि बच्चों की रुचि जनरल नॉलेज की तरफ बढ़ती रहे। हिमानी स्कूल में सामान्य बच्चों को भी साइन लैंग्वेज सिखाती हैं ताकि वह हर तरह से लोगों से कम्युनिकेट कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
kaun banega crorepati season 13 new crorepati himani bundela press conference live amitabh bacchan latest news
हिमानी बुंदेला - फोटो : सोशल मीडिया

हॉट सीट पर बैठना सपना था
हिमानी जिंदगी में एक बार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठना चाहती थीं और उनका ये सपना पूरा हो गया। शो में हिमानी का एक डायलॉग है, जिसमें वह यह कहती हैं, ‘आज जीवन का हर सपना साकार हो गया, आज मुझे सदी के महानायक का दीदार हो गया।’ इस बात ने अमिताभ बच्चन का दिल जीत लिया। हिमानी के लिए शो में सबसे ज्यादा खूबसूरत पल वो था जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें अपने हाथों से पानी का ग्लास पकड़ाया था।

विज्ञापन
kaun banega crorepati season 13 new crorepati himani bundela press conference live amitabh bacchan latest news
केबीसी 13: हिमानी बुंदेला, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करोड़ रुपए का क्या करेंगी?
हिमानी अब तक शो में एक करोड़ जीत चुकीं हैं। लेकिन इस बात का अब तक खुलासा नहीं हुआ है कि 7 करोड़ के सवाल का क्या जवाब दिया है। हालांकि हिमानी का कहना है कि वो जीती हुआ रकम से वह पूरे देश में स्पेशल बच्चों के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाना चाहती हैं। इसके साथ ही वह अपने पिता के लिए के बिजनेस भी खोलेंगी, क्योंकि कोरोना काल में उनके पिता की जॉब जा चुकी है। इसी के साथ वह अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, दोस्तों, गुरुजनों और स्कूल के साथियों को देना चाहती हैं, क्योंकि सभी उनके लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed