फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी 10: 2 साल तक करण जौहर के यहां खाना बनाने का काम करती थीं मां, पिता चलाते हैं ऑटो

Tue, 18 Sep 2018 11:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati season 10 Deepak Bhondekar wins 12 lakh 50 thousand rupees
kbc

'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' के आगाज के बाद से हर दिन शो में कोई न कोई कंटेस्टेंट ऐसा आता है जिसकी कहानी दिल को छू जाती है। कुछ दिन पहले एक महिला कंडेक्टर आई थीं तो वहीं सोमवार को महाराष्ट्र के दीपक भोंदेकर की कहानी ने सबको भावुक कर दिया। दीपिक ने निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शो के दौरान दीपक ने बताया कि उनका परिवार किन मुसीबतों का सामना कर रहा है।

Kaun Banega Crorepati season 10 Deepak Bhondekar wins 12 lakh 50 thousand rupees
Deepak Bhondekar

शुरुआत से ही दीपक ने सभी सवालों का सही जवाब देते हुए आग बढ़े। शो के दौरान अमिताभ बच्चन से अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बताया। दीपक ने बताया घर को चलाने के लिए उनके पिता ऑटो चलाने का काम करते हैं और उनकी मां पापड़ बनाने का काम करती हैं। शो के दौरान दीपक की मां ने बताया कि दीपक पढ़ाई के साथ काम में हाथ भी बटाया।

 

Kaun Banega Crorepati season 10 Deepak Bhondekar wins 12 lakh 50 thousand rupees
Deepak Bhondekar

'कौन बनेगा करोड़पति' शो का यह एपिसोड टेलीकास्ट होने से पहले दीपक भोंदेकर का एक वीडियो भी सोनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। इस वीडियो दीपक की कह रही हैं कि दीपक ने पढ़ाई के साथ एक दिन में 27 किलो पापड़ तक बना लेता था। उनकी मां की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो जाते हैं।
 





 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati season 10 Deepak Bhondekar wins 12 lakh 50 thousand rupees
amitabh bachchan kbc 10

'केबीसी 10' के दौरान दीपक ने बताया कि उनकी मां फिल्ममेकर करण जौहर के यहां बतौर कुक यानी कि खाना बनाने का काम भी करती थीं। दीपक ने बताया कि जब आपकी 'अग्निपथ' फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब मेरी मां करण जौहर के यहां काम करती थी। करीब 2 साल तक उनके यहां पर काम किया। 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में दीपक ने अब तक कुल 12 लाख 50 हजार रुपए जीते। इसके आगे वह मंगलवार को खेलेंगे।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati season 10 Deepak Bhondekar wins 12 lakh 50 thousand rupees
anuradha mangal

'कौन बनेगा करोड़पति' शो के दौरान दीपक ने बताया कि उनके ऊपर 7 लाख का कर्जा है जिसे वह जल्द से जल्द चुकाना चाहते हैं। इसके साथ ही पेरेंट्स को जो वह काम कर रहे हैं उसे छुड़वाना चाहते हैं। दीपक से पहले भोपाल की अनुराध मंगल हॉट सीट पर बैठी थीं। शो में अनुराधा ने मात्र 10 हजार रुपए जीते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed