फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं बिग बॉस के अब तक के 6 सबसे बड़े मुंहफट कंटेस्टेंट, सीजन 12 वाला चुप होने का नाम ही नहीं लेता

Tue, 18 Sep 2018 10:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 and list of 6 chatterbox contestants
TV Show

टीवी पर एक बार फिर अपनी धाक जमाने आया मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस कल तक जिस बात के लिए जाना जाता था वो चीजें आज भी घर में बराबर हो रही है यानी कि कंटेस्टेंट्स के बीच नोकझोक, खाने को लेकर लड़ाई, चुगली और बुराई साथ रिश्तों पर कमेंट्स। जी हां, बिग बॉस 12 शो की अबतक की परंपरा को बरकरार करने में लगा हुआ है.. ऐसे में बात करेंगे बिग बॉस के उन 6 कंटेस्टेंट्स की जो सबसे बड़े मुंहफट कहलाते हैं...

अर्शी खान

bigg boss 12 and list of 6 chatterbox contestants
arshi khan

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बिग बॉस के पिछले सीजन 11 की बोल्ड कंटेस्टेंट आर्शी खान की। अर्शी घर में ऐसी कंटेस्टेंट थीं जो बोलने से पहले जरा सा भी नहीं सोचती थीं। अर्शी की घर में सबसे ज्यादा लड़ाई हिना, शिल्पा और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी से हुई थी। बता दें कि अर्शी जब तक थी तो शो की टीआरपी भी टॉप पर चल रही थी। 

एजाज खान

bigg boss 12 and list of 6 chatterbox contestants
TV Show

लिस्ट में दूसरा नाम आता है बिग बॉस 7 के सबसे विवादित और झगड़ालू कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान का। एजाज ने शो में बहुत गालियां दीं और साथ ही साथी कंटस्टेंट्स से बदतमीजियां भी की। बता दें कि एजाज और साथी कंटस्टेंट अरमान कोहली की आपस में सबसे ज्यादा नोकझोंक हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अरमान कोहली

bigg boss 12 and list of 6 chatterbox contestants
अरमान कोहली

एक्टर और बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट अरमान कोहली भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान उनका और उनकी साथी कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी के बीच काफी रोमांस चला था। तनीषा एक्ट्रेस काजोल की बहन हैं। बात करेंगे अरमान की तो उन्हें घर में सबसे गुस्सैल कंटेस्टेंट माना जाता था। वे घर में एजाज खान के साथ-साथ कई कंटेस्टेंट के साथ भी ऐसे लड़ते दिखाई दिए थे कि बात हाथापाई तक पहुंच जाती थी। 

विज्ञापन

डाली बिन्द्रा

bigg boss 12 and list of 6 chatterbox contestants
TV Show

टीवी एक्ट्रेस और मोस्ट विवादित पर्सनैलिटी डोली बिंद्रा भी बिग बॉस के घर में नजर आईं। वे 2010 में शो के सीजन 4 में बिग बॉस के घर का हिस्सा बनी थीं। डोली को घर में हमेशा अनाप-शनाप बोलने और लड़ने के लिए जाना जाता था। यहां तक कि डोली ने कई बार घर में गालियां भी बकी। इसके लिए बिग बॉस ने उन्हें तगड़ी लताड़ भी लगाई थी।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed