फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kasautii Zindagii Kay's Sahil Anand Quits Social Media Says Tried My Best To Feel Normal

ब्रेक: 'कसौटी जिंदगी के' फेम साहिल आनंद ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, बताई बड़ी वजह

Tue, 20 Jul 2021 07:12 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Jul 2021 07:12 PM IST
सार

  • एक्टर साहिल आनंद ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का लिया फैसला।
  • एक्टर ने लंबा नोट साझा करते हुए फैंस को दी जानकारी।
  • साहिल आनंद टीवी शो और फिल्मों में कर चुके हैं काम।

विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay's Sahil Anand Quits Social Media Says Tried My Best To Feel Normal
साहिल आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कसौटी जिंदगी के' फेम साहिल आनंद (Sahil Anand) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्स से कुछ दिनों के लिए दूरी बनाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने एक पोस्ट साझा करते हुए दी। इस पोस्ट में एक्टर ने कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने की बात की है और उससे निपटने के लिए ब्रेक लेने की बात कही है। साहिल ने लिखा है कि वो कुछ समय से खोया हुआ सा महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा भी उन्होंने अपनी पोस्ट में कई बातें लिखी।

विज्ञापन


एक्टर ने पोस्ट में लिखा, 'सभी को नमस्कार, उम्मीद है कि आप लोग ठीक होंगे। बस मैं चाहता था कि मेरे सभी प्रियजन अपना ख्याल रखें क्योंकि मैंने कुछ समय के लिए इनएक्टिव होने का फैसला किया है। मैं अपने जैसा महसूस नहीं कर रहा हूं और पिछले कुछ महीने मेरे लिए बहुत मुश्किल रहे हैं। अभी, मुझे स्पेस चाहिए। मैं खोया हुआ महसूस करता हूं। मैं अलग महसूस करता हूं।'
विज्ञापन


साहिल आनंद आगे लिखते हैं, 'कभी-कभी आपका जुनून आपका सबसे बुरा सपना बन जाता है। दोस्तों, मानसिक स्वास्थ्य अहम है। कभी कभी कुछ वही चीज ज्यादा प्रभावित कर जाती है जिनको हम खुद के ज्यादा करीब कर लेते हैं। मैंने सामान्य महसूस करने की पूरी कोशिश की लेकिन यह केवल खराब होता जा रहा है। ध्यान रखिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Kasautii Zindagii Kay's Sahil Anand Quits Social Media Says Tried My Best To Feel Normal
साहिल आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिनों पहले साहिद आनंद ने पिता बनने की खुशखबरी अपने फैंस से साझा की थी। अब एक्टर का इस तरह से पोस्ट करना फैंस को समझ नहीं आ रहा। उनके फैंस उन्हें आराम करने के लिए कह रहे हैं। तो वहीं एक्टर ने अपने बेटे के जन्म के बारे में बताते हुए लिखा था, 'हाय, मैं सहराज आनंद हूं। मेरा जन्म 14 अप्रैल 2021 को हुआ था। मेरे माता-पिता मेरे आने से सांतवे आसमां पर हैं। वे कहते हैं कि मैं अब तक का सबसे अच्छा गिफ्ट हूं। वे मुझपर लगातार प्यार बरसाते रहते हैं। मुझे अभी से इतना प्यार मिल रहा है।'

Kasautii Zindagii Kay's Sahil Anand Quits Social Media Says Tried My Best To Feel Normal
साहिल आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

साहिल आनंद ने साल 2006 में 'एमटीवी रोडीज' के साथ अपने करियर की शुरुआत की और बाद में बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया। जिनमें करण जौहर की साल 2012 और 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और इसका सीक्वल शामिल है। इसके अलावा साहिल एकता कपूर के धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी के' में भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed