'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग बासु का किरदार निभाने वाले अभिनेता पार्थ समथान लॉकडाउन में लगातार चर्चा में हैं। बीते दिनों 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने उन पर कई आरोप लगाए। इस वजह से पार्थ सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करते रहे। इन सबके बीच पार्थ के लिए एक और मुसीबत आ गई जब उनके पैर में चोट लग गई।
'कसौटी..' में अनुराग बने पार्थ समथान को लगी चोट, तस्वीर साझा कर बताया हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्थ ने एक तस्वीर साझा कर अपने प्रशंसकों को ये जानकारी दी। उन्होंने पैर की तस्वीर भी पोस्ट की जिस पर पट्टी बंधी हुई है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- 'लगभग ठीक हो गया है।'
पार्थ ने ये नहीं बताया कि चोट उन्हें कैसे और कब लगी थी। पार्थ के इस पोस्ट के बाद प्रशंसक उन्हें जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं देने लगे। बता दें कि पार्थ समथान, एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग बासु के किरदार में हैं। सीरियल में उनकी जोड़ी प्रेरणा बनीं अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस के साथ है। दर्शक दोनों को एक साथ बहुत पसंद करते हैं।
लॉकडाउन के बीच पार्थ हैदराबाद गए थे। वो वहां अपने कजिन से मिलने गए थे। वहां से उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियोज भी साझा किए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है जल्द ही 'कसौटी जिंदगी की 2' की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।
पार्थ हाल ही में उस समय चर्चा में आए जब विकास गुप्ता ने एक वीडियो जारी कर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया। विकास ने वीडियो सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के कुछ समय बाद ही पोस्ट किया था। विकास ने वीडियो में अपने साथ हुई नाइंसाफी की बात की। हालांकि विकास के वीडियो के बाद प्रशंसकों ने पार्थ का समर्थन किया और ट्विटर पर हैशटैग #WeLoveParthSamthaan ट्रेंड चलाया।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भूल नहीं पा रहे उनके दोस्त, तस्वीर साझा कर लिखा भावुक मैसेज