टेलीविजन का मशहूर सीरियल 'नागिन' अपनी तीसरी 'नागिन' को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें, एकता कपूर के इस सीरियल में करिश्मा तन्ना 'नागिन' के तीसरे पार्ट में नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस सीरियल में मेल लीड का रोल करिश्मा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड निभाने वाले हैं।
बता दें, हाल ही में कुछ महीने पहले करिश्मा का अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हुआ है। करिश्मा और पर्ल वी पुरी एक साथ लाइफ ओके के शो 'नागार्जुन एक योद्धा' में काम कर चुके हैं।खबरों की मानें तो एकता ने अपने शो के लिए करिश्मा और पर्ल को फाइनल कर लिया है।
बता दें, दोनों कलाकारों की लव स्टोरी लाइफ ओके के शो 'नागार्जुन एक योद्धा' में काम करने के दौरान शुरू हुई थी लेकिन कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।