फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट पहुंचते ही इस एक्ट्रेस से स्टॉफ ने मांगे 44 हजार रुपये, इस तरह पाया छुटकारा

Fri, 02 Aug 2019 07:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 02 Aug 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Karishma Tanna Travels With Extra Luggage Of 22 Kg airport staff Asked To Pay 40 thousand rupees
Karishma Tanna - फोटो : file photo

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कयामत की रात' सीरियल में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही रियलिटी शो में नजर आएंगी। करिश्मा 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही हैं। इस शो की शूटिंग बुल्गारिया में होगी। इस बीच करिश्मा और बाकी कंटेस्टेंट मुंबई से बुल्गारिया के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर करिश्मा के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उनसे 44 हजार रुपये मांगे गए। 

Karishma Tanna Travels With Extra Luggage Of 22 Kg airport staff Asked To Pay 40 thousand rupees
karishma tanna - फोटो : social media

दरअसल, करिश्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्टॉफ ने रोक दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि करिश्मा के बैग का वजन निर्धारित वजन से 22 किलो ज्यादा था। स्पॉट ब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा से एयरपोर्ट स्टॉफ ने समान को अपने साथ ले जाने के लिए 44 हजार रुपये मांगे। दिलचस्प बात यह है कि करिश्मा ने बिना पैसे दिए सारा सामान लेकर वहां से चली गईं। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हुआ?

Karishma Tanna Travels With Extra Luggage Of 22 Kg airport staff Asked To Pay 40 thousand rupees
Karishma Tanna

करिश्मा तन्ना ने बाकी स्टार्स के बैग में अपना सामना रखवा दिया जिसकी वजह से उन्हें एयरपोर्ट स्टॉफ को पैसे नहीं देने पड़े। फिलहाल करिश्मा बुल्गारिया पहुंच गईं है जमकर मस्ती कर रही हैं। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर बुल्गारिया की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Today I close the door to the past, open the door to the future, take a deep breath, step on through and start a new chapter in my life🧚♀️ #khatronkekhiladi @colorstv

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Karishma Tanna Travels With Extra Luggage Of 22 Kg airport staff Asked To Pay 40 thousand rupees
sanju - फोटो : file photo

करिश्मा टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार 'संजू' फिल्म में रणबीर के साथ रोमांस करती दिखाई दी थी। इससे पहले 'दोस्ती- फ्रेंड्स फॉरेवर' और 'ग्रैंड मस्ती' जैसी फिल्में कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
Karishma Tanna Travels With Extra Luggage Of 22 Kg airport staff Asked To Pay 40 thousand rupees
karishma tanna - फोटो : file photo

इस बार भी 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस शो को बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद ऑनएयर हो गया। इस रियलिटी शो में इस बार अदा खान, करिश्मा तन्ना, शिविन नारंग, करण पटेल, बलराज सयाल, मलिष्का, रानी चटर्जी, धर्मेश येलंदे, अमृता खानविलकर और तेजस्वी प्रकाश हिस्सा ले रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed