टीवी में 'नागिन' का किरदार निभा चुकीं करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) इन दिनों खतरों के 'खिलाड़ी सीजन 10' की शूटिंग बुल्गारिया में कर रही हैं। इस बीच करिश्मा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी लगातार शेयर कर रही हैं। करिश्मा ने एक फोटोशूट की ऐसी तस्वीर शेयर कर दी जिसके बाद फैंस उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इस तस्वीर में करिश्मा ट्रेन की पटरियों के बीच खड़ी हुई हैं।
2 of 5
Karishma Tanna
- फोटो : instagram
इस तस्वीर को करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'मेरा पहला प्यार हमेशा साड़ी रही है।' इस तस्वीर में करिश्मा भूरे रंग की साड़ी पहनी हुई हैं जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं। करिश्मा ने जैसे ही यह तस्वीर शेयर की उसके बाद यूजर्स ट्रोल करने लगे। ऐसा इसलिए क्योंकि करिश्मा ने जो तस्वीर खिंचवाई हैं उसमें वह रेल की पटरियों के बीचोंबीच खड़ी हुई हैं।
3 of 5
Karishma Tanna
- फोटो : instagram
एक यूजर ने लिखा- 'ट्रेन आ रही है भागो, फोटो बाद में लेना।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'देख के कही ट्रेन न आ जाए पीछे से।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'पीछे देखो पीछे।' चौथे यूजर ने लिखा- 'ऐसे ट्रेन नहीं रुकेगी मैम।' पांचवें यूजर ने लिखा- 'अरे दीदी, ऐसे करने से ट्रेन रुक गई क्या?'

4 of 5
karishma tanna
- फोटो : file photo
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 के लिए रवाना होने से पहले करिश्मा को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि करिश्मा के बैग का वजन निर्धारित वजन से 22 किलो ज्यादा था। स्पॉट ब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा से एयरपोर्ट स्टॉफ ने समान को अपने साथ ले जाने के लिए 44 हजार रुपये मांगे। दिलचस्प बात यह है कि करिश्मा ने बिना पैसे दिए सारा सामान लेकर वहां से चली गईं।
5 of 5
Karishma Tanna
- फोटो : file photo
दरअसल, करिश्मा तन्ना ने बाकी स्टार्स के बैग में अपना सामना रखवा दिया जिसकी वजह से उन्हें एयरपोर्ट स्टॉफ को पैसे नहीं देने पड़े। फिलहाल करिश्मा बुल्गारिया पहुंच गईं है जमकर मस्ती कर रही हैं। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर बुल्गारिया की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। करिश्मा टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार 'संजू' फिल्म में रणबीर के साथ रोमांस करती दिखाई दी थी।