फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Television: करण वी ग्रोवर और सायली सालुंखे की छोटे परदे पर बनी जोड़ी, इस धारावाहिक में जल्द आएंगे नजर

Tue, 14 Jun 2022 08:35 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 14 Jun 2022 08:35 PM IST
विज्ञापन
Karan V Grover and Sayli Salunkhe wil be seen opposite each other in Star Bharat Show Bahot Pyaar Karte Hai
बहुत प्यार करते हैं - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्टार भारत जल्द ही अपनी एक और नई पेशकश 'बहुत प्यार करते हैं' शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहा है। इसमें प्रतिभाशाली अभिनेता करण वी ग्रोवर और खूबसूरत अभिनेत्री सायली सालुंखे मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। शो को लेकर दोनों ही सितारे काफी उत्साहित हैं।

Karan V Grover and Sayli Salunkhe wil be seen opposite each other in Star Bharat Show Bahot Pyaar Karte Hai
करण वी ग्रोवर, सायली सालुंखे - फोटो : सोशल मीडिया

करण वी ग्रोवर इस शो में बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश मल्होत्रा की मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जो बहुत ही हैंडसम और सज्जन व्यक्ति हैं। इसके साथ ही वह अपने पहनावे का खास ख्याल रखते हैं और अपनी उपस्थिति के प्रति सचेत रहते हैं। वहीं, अभिनेत्री सायली सालुंखे, एक आरटीओ अधिकारी इंदु रैना की मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वह एक सुंदर, आत्मविश्वासी, स्वतंत्र युवा और एक सरल लड़की हैं। वह जानती हैं कि दूसरों की देखभाल कैसे करनी है और बदले में बिना किसी उम्मीद के वह सभी का ख्याल रखती हैं।

Karan V Grover and Sayli Salunkhe wil be seen opposite each other in Star Bharat Show Bahot Pyaar Karte Hai
करण वी ग्रोवर, सायली सालुंखे - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश की भूमिका निभाने को लेकर अभिनेता करण वी ग्रोवर कहते हैं, "मैं स्टार भारत के साथ उनके नए शो 'बहुत प्यार करते हैं' में काम करने को लेकर बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं क्योंकि शो का कॉन्सेप्ट बिलकुल हटकर है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं आजमाया है। रितेश वो है, जिसे मैं जानने को कोशिश कर रहा हूं और उसे पसंद भी करने लगा हूं इसलिए मैं अपने किरदार को और अधिक समझना चाह रहा हूं। मैं चाहता हूं कि हमारे प्रशंसक और दर्शक स्टार भारत पर हमारे नए शो 'बहुत प्यार करते हैं' को देखने का इंतजार करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan V Grover and Sayli Salunkhe wil be seen opposite each other in Star Bharat Show Bahot Pyaar Karte Hai
करण वी ग्रोवर, सायली सालुंखे - फोटो : सोशल मीडिया

करण वी ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह यहां 'मैं घर-घर खेली', 'बहू हमारी रजनीकांत', 'कहां हम कहां तुम' सहित कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, हाल ही में करण ने अपनी गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल से शादी की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इसके अलावा सायली सालुंखे 'स्पाई बहू', 'मेहंदी है रचने वाली' जैसे शो में काम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed