बीते कुछ सालों में कई टीवी कपल्स अलग हुए है। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम करण शर्मा और टियारा के बीच तलाक की खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में मतभेद होने लगे। जिसके बाद आपसी सहमति से दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया। मंगलवार (24 दिसंबर) को ही दोनों कानूनी तरीके से अलग हुए हैं।
महीनों से अलग रह रहे TV के इस कपल का हो गया तलाक, तीन साल भी नहीं टिक पाई शादी
करण शर्मा और टियारा कार ने करीब 19 महीने डेटिंग के बाद फरवरी 2015 में सगाई की थी। बाद में नवंबर 2016 को उत्तराखंड में कपल शादी के बंधन में बंधा था। शादी के कुछ महीने तक दोनों ने जिदगी के हसीन पल साथ बिताए थे।
खबरों की मानें तो तलाक से पहले ही करण और टियारा एक दूसरे से कई महीने से अलग रह रहे थे। हालांकि तलाक के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। खैर ये पहली बार नहीं है जब किसी टीवी सेलेब्स ने तलाक का फैसला लिया हो। ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने शादी के 10 साल बाद भी तलाक लेकर जिंदगी में आगे बढ़ गए।
View this post on Instagram
A post shared by Karan Sharma (@karansharmaa_official) on
करण और टियारा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। फिर दोनों के बीच दोस्ती हुई और अफेयर शुरू हो गया। करण पवित्र रिश्ता', 'काला टीका' में काम कर चुके हैं। वहीं टियारा को इंडियन आइडल सीजन-5 की कंटेस्टेंट के रूप में पहचान मिली।
View this post on Instagram
A post shared by Karan Sharma (@karansharmaa_official) on