टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस एक्टर करन पटेल के कुछ दिनों से रंग ढंग काफी बदले हुए थे। हो भी क्यों ना आखिरकार उनकी बहन शादी के बंधन में बंधने जा रही थीं। अपनी बहन की शादी को खास बनाने के लिए करन गोवा पहुंच गए और धूमधाम से उसकी शादी की।
करन पटेल की बहन आयुषी की शादी गोवा में धूमधाम से की गई। जिसमें उनके भाई करन और भाबी अंकिता खूब मस्ती करते हुए दिखाई दिए। यह शादी प्राइवेट अफेयर था जिसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही नजर आए।
यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी जिसके लिए करन ने गोवा को चुना। इस खास मौके पर करन और अंकिता ट्रेडिशनल लुक में नजर आए और हर रीति को अच्छी तरह से निभाया। करन और अंकिता ने इस तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इस तस्वीर में जहां अंकिता आयुषी को हल्दी लगाते हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में करन एक अच्छे भाई की तरह बहन को स्टेज पर ले जाने के लिए उनकी मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।