{"_id":"5a65b0d44f1c1bca798b524d","slug":"supriya-pilgaonkar-is-ready-to-return-on-tv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर मां की भूमिका में लौट रहीं सुप्रिया पिलगांवकर, सारी मुश्किलें दूर करेंगे 'मेरे साईं'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
फिर मां की भूमिका में लौट रहीं सुप्रिया पिलगांवकर, सारी मुश्किलें दूर करेंगे 'मेरे साईं'
Mon, 22 Jan 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
supriya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का 'मेरे सांई' एक बेहद प्रसिद्ध शो है और हर उम्र समूह के दर्शक इसे पसंद करते हैं। अबीर सूफी, तोरल रसपुत्रा और वैभव मांगले जैसे सभी कलाकारों की यथार्थ परफॉर्मेंस ने सभी जगह दर्शकों का दिल जीत लिया है। प्रसिद्ध एक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर भी अब बिल्कुल अलग अवतार में इस स्टार कास्ट में शामिल हो रही हैं।
2 of 4
supriya
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में एक प्यारी मां के रूप में अपनी परफॉर्मेंस से इस एक्ट्रेस ने बहुत अच्छी प्रतिक्रियाएं हासिल की थी। इस सीरियल में सुप्रिय मुसीबत में फंसी मां की भूमिका निभाएंगी जो अपनी जिंदगी में कठिनाइयों से जूझ रही है और सांई बाबा के सहयोग और शिक्षा से वह आश्वासन और खुशी खोजने में सक्षम होती है।
3 of 4
supriya
संपर्क किए जाने पर सुप्रिय पिलगांवकर ने इस खबर की पुष्टि की, 'हां, यह सच है। मैं 'मेरे सांई' पर एक बहुत अलग किरदार निभा रही हूं, ऐसा किरदार जो मैंने पहले कभी नहीं किया है। मुझे याद है कि जब 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' खत्म हो रहा था, तब मैंने जल्द ही सोनी पर आने वाले 'मेरे सांई' के बारे में घोषणा की थी। उस पल से, मैं इस शो का हिस्सा बनना चाहती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
supriya
सुप्रिय पिलगांवकर ने कहा, 'मैंने टेलीविजन पर इस शो का नियमित रूप से अनुसरण किया है। यह बस एक इत्तेफाक था कि एक सामाजिक कार्यक्रम पर इस शो के निर्माण से मेरी मुलाकात हुई, जिसमें मैंने अपनी दिलचस्पी व्यक्त की और इस मौके के बारे में दूसरे ही दिन मुझे खुद ही कॉल आ गया जिसे मैंने सहर्ष स्वीकार किया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।