कंगना रनौत का शो ‘लॉक अप’ आए दिन सुर्खियों में बना रहता। इस बार कैदियों का पाला जेल के जेलर करण कुंद्र से पड़ा है। इसका एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें जेलर करण कैदियों से टास्क कराते नजर आ रहे हैं और इसी बीच करण इतना गुस्से में आ जाते हैं कि वह गालियां भी देने लग जाते हैं।
Lock Upp: टास्क के दौरान जेलर करण कुंद्रा को किस बात पर आया गुस्सा? ‘लॉक अप’ में ही देने लगे गालियां
'लॉक अप' के नए प्रोमो में ऑरेंज और ब्लू टीम के कंटेस्टेंट्स एक टास्क कर रहे होते हैं, जिसमें दोनों को अपने प्लेटफॉर्म पर खड़ा रहना है। जेलर का भूमिका में करण कुंद्र उनको इंस्ट्रक्शन दे रहे होते हैं, लेकिन सभी कंटेस्टेंट्स अपने मुताबिक टास्क कर रहे होते हैं और उनकी बात नहीं सुनते। ऐसे में करण को गुस्सा औता है और वह सभी को सीधे खड़े रहकर स्क्वाट्स नहीं करने की सलाह देते है।
इसके बाद भी उनके न मानने पर करण इतने गुस्से में आ जाते हैं कि गालियां देने लगते हैं और कहते है मेरा साथ पंगा मत लो। ऐसे में उनके पास बैठे सायशा और मुन्नवर फारूकी तालियां बजाते नजर आते हैं और साथ में कुछ दर्शक भी मौजूद रहते है।
‘लॉक अप’ में अभी हाल ही में सारा खान के एक्स हसबैंड की एंट्री हुई है। सारा और अली मर्चेंट की शादी ‘बिग बॉस’ में हुई थी, जिसके बाद उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों ने तलाक ले लिया। अब 11 साल बाद फिर से दोनों का ‘लॉक अप’ में आमना सामना हुआ है।