फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी गपशप: कभी छोटे पर्दे के लव बर्ड्स कहे जाते थे ये सितारे, ब्रेकअप की खबरों ने मचा दी थी सनसनी

Sun, 12 Sep 2021 08:53 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 12 Sep 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
Karan jennifer to Divyanka Sharad these stars were used to known as tv love birds their breakup made fans shocked
जेनिफर विंगेट, करण सिंह ग्रोवर, दिव्यांका, शरद - फोटो : सोशल मीडिया

हर इंसान यही चाहता है की जब भी उसे कोई पार्टनर मिले तो उसके मिलने के साथ ही वो खोज भी खत्म हो जाए जो सालों से उसके दिलों-दिमाग में चल रही है। कई बार ऐसा होता भी है कि हमें वैसा इंसान मिल भी जाता है लेकिन वो रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाता। मनोरंजन जगत में भी ऐसे तमाम रिश्ते देखने को मिले जहां दिल जुड़े भी लेकिन सिर्फ बिछड़ने के लिए। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी जगत के भी बहुत से सितारे ऐसे रहे हैं जिनके अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।



इन कपल्स के ब्रेकअप ने फैंस को किया था हैरान

कई सितारों के देखकर लगा कि वो बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया। तो दूसरी तरफ कुछ लव बर्ड्स शादी के बंधन में बंध कर भी एक दूसरे से अलग हो गए।टीवी के इन लव बर्ड्स के ब्रेकअप की खबरों ने उनके अफेयर से भी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। तो चलिए आपके बताते हैं टीवी कपल्स के कुछ ऐसे ही ब्रेकअप्स के बारे में जिन्होंने फैंस को किया था हैरान।

Karan jennifer to Divyanka Sharad these stars were used to known as tv love birds their breakup made fans shocked
रित्विक धनजानी- आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया

रित्विक धनजानी- आशा नेगी

'पवित्र रिश्ता' के सेट पर मिले रित्विक और आशा धीरे धीरे एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। सेट पर चलने वाला रोमांस कब असल जिंदगी में शुरू हो गया था किसी को पता नहीं चला। इसके बाद रित्विक और आशा मीडिया के सामने खुलकर प्यार जताने लगे। फैंस को लगा कि अब इनका पवित्र रिश्ता शादी के बंधन में जरूर बंध जाएगा लेकिन अचानक से दोनों के बीच दरार की खबरें आ गईं और रित्विक और आशा अलग हो गए।

Karan jennifer to Divyanka Sharad these stars were used to known as tv love birds their breakup made fans shocked
आमिर अली, संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर अली-संजीदा शेख

आमिर और संजीदा की जोड़ी फैंस की पसंदीदा रही है। दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते थे और उनकी शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि साल 2020 की शुरूआत में ही ऐसी खबरें सामने आने लगीं की आमिर और संजीदा के रिश्ते में कुछ सही नहीं चल रहा है। यहां तक की ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि संजीदा ने आमिर का घर छोड़ दिया था और वो अपनी मां के साथ रहने लगी थीं। हालांकि इन बातों को आमिर ने मानने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan jennifer to Divyanka Sharad these stars were used to known as tv love birds their breakup made fans shocked
राज अरोड़ा, पूजा गौर - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा गौर- राज अरोड़ा

पूजा और राज की प्रेम कहानी काफी चर्चा में थी। शो 'कोई आने को है' के सेट पर राज और पूजा एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद से दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि दोनों शादी कर लेंगे लेकिन साल 2020 में राज और पूजा ने साफ कर दिया कि उन्होंने ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं आई और वो आज भी अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
Karan jennifer to Divyanka Sharad these stars were used to known as tv love birds their breakup made fans shocked
करण सिंह ग्रोवर, जेनिफर विंगेट - फोटो : फाइल

करण सिंह ग्रोवर- जेनिफर विंगेट

दिल मिल गए की अरमान(करण) और रिद्धिमा(जेनिफर) की जोड़ी जब हाथ में हाथ डाले हर जगह साथ नजर आने लगी तो इनके फैंस खुशी से पागल हो गए। करण और जेनिफर ने शादी कर ली और उनकी शादी की खूब चर्चा हुई। हालांकि शादी को कुछ समय पूरे होने के बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं और दोनों ने तलाक ले लिया। करण और जेनिफर की तलाक की खबरों ने फैंस को करारा झटका दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed