फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों दिल्ली मेट्रो में सफर करने को मजबूर हुए कपिल शर्मा ? वजह काफी दिलचस्प

Wed, 25 Dec 2019 12:01 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 25 Dec 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma travelled in Delhi Metro with Sumona Chakravarti photo goes viral
Kapil Sharma,Sumona Chakravarti - फोटो : social media

राजधानी दिल्ली अपने ट्रैफिक की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। बहुत बार कई फिल्मी सितारे ट्रैफिक की वजह से आयोजनों में तय समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में मशहूर कलाकार और कॉमेडियन कपिल शर्मा दिल्ली के ट्रैफिक से बचते नजर आए हैं। इस बात की जानकारी खुद कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है जो काफी वायरल हो रही है।

Kapil Sharma travelled in Delhi Metro with Sumona Chakravarti photo goes viral
Kapil Sharma,Sumona Chakravarti - फोटो : social media

दरअसल, कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। उनकी ये तस्वीर दिल्ली मेट्रो की है। कपिल शर्मा की इस तस्वीर में उनकी सह कलाकार सुमोना चक्रवर्ती भी साथ नजर आ रही हैं। कपिल शर्मा ने सुमोना चक्रवर्ती के साथ अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में दिल्ली के ट्रैफिक के बारे में भी लिखा।  उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'अब ट्रैफिक में फंसने की और जरूरत नहीं है, दिल्ली मेट्रो लें., दिल्ली की सर्दी।' 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

No need to stay in #traffic anymore 🤗 take a #metro 😎 #newdelhi 🤩 #winters

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

Kapil Sharma travelled in Delhi Metro with Sumona Chakravarti photo goes viral
Kapil Sharma - फोटो : instagram

कपिल शर्मा अपने इस पोस्ट के जरिए फैंस को ट्रैफिक और सर्दी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि इस महीने कपिल शर्मा एक बेटी के पिता बने हैं। इस मौके कई फिल्मी सितारों ने उनको पिता बनने की बधाई दी है। इतना ही नहीं लंबे समय से कपिल शर्मा से खफा चल रहे सुनील ने भी उन्हें पिता बनने पर बधाई दी थी। सुनील ने लिखा था, 'बधाई हो। प्यार और आशीर्वाद'। इसके साथ ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने हाल ही में मुलाकात भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma travelled in Delhi Metro with Sumona Chakravarti photo goes viral
kapil sharma sunil grover - फोटो : social media

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। दोनों एक-दूसरे के सोशल मीडिया पर तो कमेंट करते हैं लेकिन आमने-सामने आने से बचते हैं। हाल ही में सलमान खान ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे दोनों को एक छत के नीचे आना पड़ा। दरअसल 20 दिसंबर को सोहेल खान का बर्थडे था। इस मौके पर खान परिवार ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक शानदार पार्टी रखी थी। सलमान खान ने इस पार्टी में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को भी बुलाया। दोनों पार्टी में पहुंचे और फिर सलमान खान के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। 

विज्ञापन
Kapil Sharma travelled in Delhi Metro with Sumona Chakravarti photo goes viral
द कपिल शर्मा शो - फोटो : amar ujala, mumbai

पिछले साल फ्लाइट पर हुए झगड़े के बाद ये पहली तस्वीर है जिसमें कपिल और सुनील साथ में दिख रहे हैं। दोनों को साथ लाने की वजह सलमान खान बने। ये तस्वीर कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'भाईयों की रात... हैप्पी बर्थडे सोहेल खान भाई।'  इस फोटो के साथ कपिल ने सलमान और सुनील को टैग भी किया है। 

पढ़ें: जिफी की टॉप 25 लिस्ट में शामिल हुईं प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन की तबीयत में सुधार, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed