अमिताभ बच्चन की तबीयत में आया सुधार
दिल्ली में 23 दिसंबर को हुए राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में अमिताभ बच्चन ने शिरकत नहीं की थी। बीमार होने की वजह से अमिताभ बच्चन को डॉक्टर द्वारा सफर ना करने की हिदायत दी गई है। इसके चलते अमिताभ बच्चन चाह कर भी सिनेमा जगत के इस प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बनने में असमर्थ रहे। अब अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिए बताया है कि उनकी तबीयत ठीक हो रही है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,'आप सभी की जल्द ठीक होने की दुआओं का धन्यवाद, मैं धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं, आभार।' गौरतलब है कि 23 को आने में असमर्थ होने पर अब उन्हें 29 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी थी।
जिफी की टॉप 25 लिस्ट में शामिल हुईं प्रीति जिंटा
2 of 5
preity zinta
- फोटो : file photo
प्रीति जिंटा के फैंस के लिए खुशखबरी है। हाल ही में GIF सर्च इंजन कंपनी जिफी ने 25 सबसे ज्यादा देखे गए लूप वीडियो की सूची जारी की है। इस सूची में प्रीति जिंटा के जिफ को भी जगह दी गई है। जिफी में प्रीति जिंटा का 'एक्साईटेड' जिफ है। इस जिफ को 13 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। प्रीति जिंटा बॉलीवुड की एकलौती कलाकार हैं जो जिफी पर हैं। उनके अलावा कीनू रीव्स, खालीद, निक जोनास सहित कई हॉलीवुड सितारों की जिफ भी इस सूची में शामिल हैं।
'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का तीसरा गाना रिलीज
3 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : social media
अजय देवगन जल्द ही छत्रपति शिवाजी के सबसे वीर योद्धाओं में शुमार तानाजी मालुसरे की वीरता को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करेंगे। फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन खुद तानाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं। बीते दिनों अजय की इस 100वीं फिल्म का पहला ट्रेलर सामने आया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। जिसके बाद अब अजय की इस फिल्म का तीसरा गाना रिलीज हो गया है। 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के तीसरे गाने का नाम 'घमंड कर' है। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सलमान खान की एक्ट्रेस ने मनाया जन्मदिन
4 of 5
saiee manjrekar
- फोटो : social media
दबंग 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
5 of 5
दबंग 3 में सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
20 दिसंबर को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने अभी तक कुल 91.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि पहले ही दिन फिल्म ने 24.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। गौरतलब है कि फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और अरबाज खान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है।