फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने बताया कब महसूस हुआ ग्लोबली फेमस हो गए हैं? सुनाए दो कमाल के किस्से

Tue, 10 Dec 2024 05:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 10 Dec 2024 05:43 PM IST
सार

इन दिनों द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो नेटफ्लिक्स पर आ रहा है, यह शो दर्शकों को खूब गुदगुदाता और हंसाता है। हाल ही में कपिल ने बताया उन्हें कब लगा कि वह ग्लोबली फेमस हो चुके हैं।
 

विज्ञापन
Kapil Sharma Told When He Felt Became A Global Star Share Amazing Story of The Great Indian Kapil Show
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा का शो टीवी से निकलकर नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गया है। यह शो अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नाम से टेलीकास्ट होता है। हर बार कपिल के शो में नामी बॉलीवुड कलाकार और हस्तियां आती हैं। गेस्ट के सामने कपिल और उनकी कॉमेडियन की पूरी टीम, कमाल के कॉमेडी एक्ट परफॉर्म करती है। हाल ही में कपिल ने नेटफ्लिक्स पर ही स्टैंडअप कॉमेडियन बस्सी को एक स्पेशल शो में बताया कि कब उन्हें महसूस हुआ कि वह ग्लोबली फेमस हो गए हैं। इस बात से जुड़े दो किस्से भी कपिल ने बस्सी को बताए।

Kapil Sharma Told When He Felt Became A Global Star Share Amazing Story of The Great Indian Kapil Show
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

जब एक अंग्रेज शख्स ने आकर फोटो क्लिक की
कपिल बताते हैं कि वह किसी दूसरे देश में एयरपोर्ट पर थे। कुछ भारतीयों ने आकर उनके साथ फोटो खिंचवाए। इसी बीच एक अंग्रेज शख्स ने आकर कपिल के साथ फोटो क्लिक करवाने की बात की। इस बात से कपिल हैरान हो गए। उन्होंने उस अंग्रेज से पूछ लिया कि आप मुझे जानते हैं? इस पर उसने जवाब दिया कि हां मैं आपको जानता हूं। इस बात को जानकर कपिल काफी खुश हुए। उन्हें अहसास हुआ कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ग्लोबली फेमस हो गया है और वो भी ग्लोबली फेमस हो गए।

Kapil Sharma Told When He Felt Became A Global Star Share Amazing Story of The Great Indian Kapil Show
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

जब पूरी बिल्डिंग में चला रहा था कपिल का शो 
एक और किस्सा भी कपिल शर्मा बताते हैं, जो उनके करियर की शुरुआत से जुड़ा है। वह कहते हैं कि जब पहली बार उनका कॉमेडी शो टीवी पर आया तो पूरी बिल्डिंग में देखा गया था। तब भी अहसास हुआ कि वह सच में फेमस हो चुके हैं। कपिल शर्मा के कॉमिक करियर की बात की जाए तो शुरुआत में उन्हें बहुत सफलता मिली लेकिन बीच में उन्होंने डाउनफॉल भी देखा। लेकिन कपिल ने फिर से कमबैक किया। आज उनका शो फिर से हिट है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Told When He Felt Became A Global Star Share Amazing Story of The Great Indian Kapil Show
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

बताया कभी सोचा नहीं था कॉमेडियन बनेंगे
कपिल ने स्टैंडअप कॉमेडियन बस्सी को यह भी बताया कि उन्होंने कभी कॉमेडियन बनने का नहीं सोचा था। वह तो कॉलेज में थिएटर किया करते थे, उसी में कभी-कभी कॉमेडी कर लेते थे। आगे चलकर यही कपिल का प्रोफेशन बन गया।

 

विज्ञापन
Kapil Sharma Told When He Felt Became A Global Star Share Amazing Story of The Great Indian Kapil Show
सुनील ग्रोवर-कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

अपने साथियों की तारीफ की
कपिल ने अपने साथ कॉमेडियन, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर की भी खूब तारीफ की। सभी को कमाल का और नेचुरल एक्टर बताया। वह बोले कि यह सब इतने बढ़िया कॉमेडियन हैं कि बिना स्क्रिप्ट के भी कमाल का परफॉर्म कर देते हैं।
The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में रेखा ने लगाया कॉमेडी का तड़का, अपने आइकॉनिक लुक का बताया राज
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed