फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: शालिनी पासी की बात पर नाराज हुए अविनाश मिश्रा, नहीं पसंद आया उनका बिग बॉस के घर आना

Sun, 08 Dec 2024 10:43 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 08 Dec 2024 10:43 AM IST
सार

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में अविनाश मिश्रा को शालिनी पासी का बिग बॉस के घर आना कुछ खास पसंद नहीं आया क्योंकि शालिनी ने कुछ ऐसा कहा जो अविनाश को पसंद नहीं आया। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Avinash Mishra strongly criticizes Shalini Passi appearance on show after admits not watching TV?
शालिनी पासी-अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग और लोकप्रिय व्यक्तित्वों में से एक शालिनी पासी ने बिग बॉस 18 के घर में मेहमान के रूप में प्रवेश किया है। शालिनी ने बिग बॉस के घरवालों के साथ कुछ घंटे बिताए। इस दौरान उनकी कई अनोखी मांगों ने बिग बॉस के प्रतियोगियों को चौंका दिया और साथ ही आश्चर्यचकित भी किया। शालिनी की उनके साथ बातचीत ने जहां ध्यान खींचा, वहीं अविनाश मिश्रा, शालिनी के एक बयान पर बेहद नाराज नजर आए।

 
Bigg Boss 18 Avinash Mishra strongly criticizes Shalini Passi appearance on show after admits not watching TV?
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
शुरुआत में जब अविनाश ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने बिग बॉस का यह सीजन देखा है, तो शालिनी ने जवाब दिया, "मैं टेलीविजन नहीं देखती हूं।" इसके अलावा, उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें केवल फिल्मों और सिनेमा में ही दिलचस्पी है। सोशलाइट ने बताया कि उन्हें टीवी स्क्रीन देखने का शौक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वह समाचार चैनल चालू करने के बजाय एप्लिकेशन पर समाचार पढ़ती हैं। अविनाश को शालिनी की यही बात बेहद खराब लगी कि वह टेलीविजन नहीं देखती हैं।
Bigg Boss 18 Avinash Mishra strongly criticizes Shalini Passi appearance on show after admits not watching TV?
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
शालिनी ने कहा, "मेरा काम इतना हो जाता है कि जब टेलीविजन चालू होता है ना तो मेरा दिमाग कहीं और चला जाता है। मुझे लगता है कि दूसरे के काम देखने से, जो भी थोड़ा बहुत अपना कर रही हूं वही करूं।" बाद में अविनाश को तजिंदर बग्गा और विवियन डीसेना से इस बारे में बात करते हुए देखा गया। उनके विचारों और कार्यों में अंतर को देखते हुए उन्होंने बिग बॉस 18 में शालिनी के आने पर सवाल उठाया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Avinash Mishra strongly criticizes Shalini Passi appearance on show after admits not watching TV?
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
फैब्युलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स फेम शालिनी के बारे में कंटेस्टेंट्स को बात करते देखा गया। वह आपस में बात कर रहे थे और कह रहे थे कि शालिनी टेलीविजन नहीं देखती है, वह उनके लिए समय की बर्बादी है। इसके पहले जो आपने किया वो टीवी पर ही किया था। अभी आप यहां आई हैं, जो इंडिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो है जो टेलीविजन पर ही आता है।
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Avinash Mishra strongly criticizes Shalini Passi appearance on show after admits not watching TV?
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
अविनाश मिश्रा ने कहा, "अगर मुझे किताबें पढ़ना समय की बर्बादी लगती है, तो क्या मुझे किताबों की दुकान पर जाना चाहिए? अगर मुझे टेलीविजन देखना समय की बर्बादी लगता है, तो मुझे टेलीविजन पर क्यों जाना चाहिए? बिग बॉस 18 की बात करें तो इस हफ्ते के नॉमिनेटेड प्रतियोगी हैं शिल्पा शिरोडकर , सारा अरफीन खान, चुम दरंग, कशिश कपूर, दिग्विजय राठी और करण वीर मेहरा।
Rohit Saraf: रोहित सराफ ने रानी-प्रियंका-कमल हासन के साथ किया है अभिनय, जान्हवी कपूर-वरुण धवन के साथ आएंगे नजर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed