फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP में टॉप 10 से कपिल के बाहर होते ही सलमान के 'बिग बॉस 13' को मिला फायदा, देखें पूरी लिस्ट

Sun, 08 Dec 2019 03:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 08 Dec 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma show out of TRP list Salman Khan Bigg Boss 13 on 8th spot know top 10 serial
Salman Khan, Yehh Jadu Hai Jinn Ka, Kapil Sharma - फोटो : twitter

सीरियल की कहानी में जितना भी तड़का लगाया जाता है उसके पीछे की वजह टीआरपी होती है। टीआरपी रिपोर्ट ही बताती है कि कौन सा सीरियल दर्शकों को पसंद आ रहा है और कौन सा सीरियल नापंसद। इस हफ्ते की भी बार्क रिपोर्ट आ गई है। बीते हफ्ते की तुलना में इस बार नंबर एक पर नया सीरियल कब्जा जमाने में कामयाब हो गया तो वहीं सलमान खान के 'बिग बॉस 13' के लिए भी खुशखबरी है। देखिए टॉप 10 सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट। 

Kapil Sharma show out of TRP list Salman Khan Bigg Boss 13 on 8th spot know top 10 serial
Yehh Jadu Hai Jinn Ka - फोटो : twitter

इस हफ्ते नंबर एक पर नया सीरियल 'ये जानू के जिन्न का' है। बीते हफ्ते यह सीरियल नंबर चार पर था लेकिन इस बार इस सीरियल की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। नंबर दो पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' है। इस शो की टीआरपी में भी उछाल आया है। पिछले हफ्ते यह सीरियल नंबर तीन पर था। 

Kapil Sharma show out of TRP list Salman Khan Bigg Boss 13 on 8th spot know top 10 serial
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : file photo

तीसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' है। यह सीरियल नंबर एक से नंबर तीन पर पहुंच गया है। चौथे नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो है। इसकी टीआरपी में भी इजाफा हुआ है। बीते हफ्ते यह कॉमेडी शो छठे नंबर पर था। वहीं पांचवें नंबर पर 'छोटी सरदारनी' सीरियल है। इसकी टीआरपी में गिरावट हुई है। पिछले हफ्ते यह शो नंबर दो पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma show out of TRP list Salman Khan Bigg Boss 13 on 8th spot know top 10 serial
yeh rishtey hain pyaar ke - फोटो : twitter
छठे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' सीरियल है। सातवें नंबर पर 'ये रिश्ते हैं प्यार के' सीरियल है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि मिष्टी लंदन से वापस आ गई है और अबीर को ऐसा दिखा रही है कि वो रिलेशनशिप में है। आठवें नंबर पर सलमान खान का शो 'बिग बॉस 13' है। नौवें नंबर पर रियलिटी 'शो इंडियन आइडल  11' है और दसवें पर 'डांस प्लस 5' है। 

 
विज्ञापन
Kapil Sharma show out of TRP list Salman Khan Bigg Boss 13 on 8th spot know top 10 serial
Salman Khan and Rani Mukerji - फोटो : amar ujala, mumbai
पिछले हफ्ते के टॉप 10 सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट
1.कुंडली भाग्य
2.छोटी सरदारनी
3.ये रिश्ता क्या कहलाता
4.ये जादू है जिन्न का
5. कुमकुम भाग्य
6. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
7.द कपिल शर्मा
8. इंडियन आइडल 11
9. कहां हम कहां तुम
10. ये रिश्ते हैं प्यार के 

Bigg Boss 13: अरहान खान पर एक और आरोप, रश्मि के पीठ पीछे घर और पैसों का कर रहे इस्तेमाल?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed