फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के शो को मुकेश खन्ना ने बताया था 'फूहड़', अब कॉमेडियन ने दिया जवाब

Tue, 20 Oct 2020 01:43 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 20 Oct 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma responds to Mukesh Khanna on his remarks as a vulgar show
कपिल शर्मा, मुकेश खन्ना - फोटो : File Photo

अभिनेता मुकेश खन्ना ने बीते दिनों द कपिल शर्मा शो को वाहियात बताते हुए इसमें जाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि ये शो फूहड़ता से भरा और डबल मीनिंग जुमलों से भरपूर है। मुकेश खन्ना की इस आलोचना पर अब कॉमेडियन कपिल शर्मा का जवाब आया है।

Kapil Sharma responds to Mukesh Khanna on his remarks as a vulgar show
कपिल शर्मा - फोटो : सोनी टीवी

एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने कहा कि मैं और मेरी टीम कोरोना महामारी जैसे दौर में भी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का काम कर रही है। कपिल ने कहा, 'जब पूरी दुनिया कठिन दौर से गुजर रही है, तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना जरूरी है। यह प्रत्येक व्यक्ति पर निर्भर करता है कि उसे किस बात में खुशी ढूंढनी है और किस बात में कमी। मैंने खुशी को चुना है और मैं अपने काम पर ध्यान देना पसंद करता हूं और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखूंगा।'

Kapil Sharma responds to Mukesh Khanna on his remarks as a vulgar show
गजेंद्र चौहान, नीतीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना - फोटो : द कपिल शर्मा शो, instagram/iammukeshkhanna

दरअसल बीते दिनों द कपिल शर्मा शो में महाभारत के कलाकारों ने शिरकत की थी। शो में गूफी पेंटल उर्फ 'शकुनी मामा', पुनीत इस्सर उर्फ 'दुर्योधन', नीतीश भारद्वाज उर्फ 'श्री कृष्ण', और 'अर्जुन' पहुंचे थे। हालांकि महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना इस शो का हिस्सा नहीं बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma responds to Mukesh Khanna on his remarks as a vulgar show
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala

मुकेश खन्ना की टिप्पणियों से महाभारत की टीम के सदस्यों के बीच टकराव हो गया था।  मुकेश ने जब शो को बेहूदा बताया तब गजेंद्र ने मुकेश को एक फ्लॉप अभिनेता कह कर संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि 'महाभारत' से पहले मुकेश एक फ्लॉप अभिनेता थे। दोनों के विवाद पर नीतीश भारद्वाज को भी सामने आना पड़ा था। हालांकि इस पूरे मामले पर कपिल शर्मा तब चुप रहे थे।

विज्ञापन
Kapil Sharma responds to Mukesh Khanna on his remarks as a vulgar show
मुकेश खन्ना - फोटो : फाइल

क्या कहा था मुकेश खन्ना ने
मुकेश खन्ना ने कहा था- 'बड़े एक्टर्स जाते होंगे, लेकिन मुकेश खन्ना नहीं जाएगा! यही प्रश्न गूफी ने मुझसे पूछा कि रामायण के बाद वे लोग हमें इंवाइट करने वाले हैं। मैंने कहा तुम सब जाओ मैं नहीं जाऊंगा। कारण ये कि भले ही कपिल शर्मा शो पूरे देश में पॉप्युलर है। परंतु मुझे इससे ज्यादा वाहियात शो कोई नहीं लगता। फूहड़ता से भरा हुआ, डबल मीनिंग जुमलों से भरपूर। अश्लीलता की ओर हर पल मुड़ता हुआ ये शो है, जिसमें मर्द, औरतों के कपड़े पहनता है। घटिया हरकतें करता है और लोग पेट पकड़ कर हंसते हैं। मुझे आज तक समझ नहीं आया। एक बंदे को सेंटर में सिंहासन पर बिठा कर रखते हैं। उसका काम है हंसना। हंसी न भी आए तो भी हंसना। इसके उन्हें पैसे मिलते हैं। पहले इस काम के लिए सिद्धू भाई बैठते थे। अब अर्चना बहन बैठती हैं। काम? सिर्फ हा हा हा करना!!'

This Week On OTT: कालीन भैया से मुकाबले को तैयार हुई डिजिटल सेना, मोबाइल पर ये सब रिलीज होने वाला है

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed