फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद कपिल शर्मा की टीवी पर वापसी, जानिए 'गुत्थी' के बगैर कैसा रहा पहला एपिसोड

Sun, 30 Dec 2018 08:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 30 Dec 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma new show The Kapil Sharma Show first day update of new season
The Kapil Sharma Show - फोटो : social media
काफी समय से छोटे पर्दे से दूर रहे एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा साल 2018 के आखिरी में काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों उनकी शादी की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरीं वहीं शनिवार को उनका 'द कपिल शर्मा शो' फिर से टीवी पर दिखाई दिया। इस बार का 'द कपिल शर्मा शो' उनकी पिछले शो से ज्यादा अलग नहीं है। 
Kapil Sharma new show The Kapil Sharma Show first day update of new season
The Kapil Sharma - फोटो : social media
शनिवार को प्रसारित हुए 'द कपिल शर्मा शो' के पहले एपिसोड में कपिल शर्मा काफी हौसला के साथ नजर आए। एक साल बाद पर्दे पर दिखने के बाद भी कपिल शर्मा के अंदाज और शो में कुछ खास बदलाव नहीं आया। वह अपने पुराने अंदाज में ही दर्शकों को हंसाते नजर आए। शो में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए है। बस कुछ पुराने चेहरों की जगह नए चेहरे देखने को मिले हैं।
 
Kapil Sharma new show The Kapil Sharma Show first day update of new season
The Kapil Sharma Show - फोटो : social media
नए 'द कपिल शर्मा शो' में सुनिल ग्रोवर, उपासना सिंह और अली असगर नजर नहीं आए, तो वहीं कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह की जोड़ी ने कपिल का हाथ थामा लिया है। कपिल की पूरी टीम की बात की जाए तो उनकी इस कॉमेडी टीम में चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती और कृष्णा अभिषेक हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma new show The Kapil Sharma Show first day update of new season
The Kapil Sharma Show - फोटो : social media
शनिवार को 'द कपिल शर्मा शो' के पहले एपिसोड में कृष्णा अभिषेक पर्दे पर थोड़ी देर के लिए दिए। लेकिन वह जितनी देर तक रहे उतनी देर तक दर्शकों को खूब हंसाया। वहीं भारती सिंह का भी किरदार काफी मजबूत नजर आया। खास बात यह है कि 'द कपिल शर्मा शो' के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी बतौर गेस्ट के तौर पर नजर आए।
विज्ञापन
Kapil Sharma new show The Kapil Sharma Show first day update of new season
The Kapil Sharma Show - फोटो : social media
यह दोनों अपनी फिल्म 'सिंबा' के प्रमोशन के लिए आए हुए थे। सभी ने मिलकर कपिल के शो में काफी मस्ती की। वहीं हमेशा की तरह इस बार भी शो के परमानेंट गेस्ट के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू ही हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो कपिल एक बार फिर से अपने पुरानी रंग में पर्दे पर वापस लौटे हैं। अब देखना होगा की दर्शकों कपिल शर्मा की इस टीम को कितना पसंद करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed