फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है कपिल शर्मा की तबीयत, ये नई तस्वीर है सबूत

Mon, 06 Aug 2018 10:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma latest picture will leave you in shock looks unhealthy
Kapil Sharma
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा लंबे वक्त से टीवी की दुनिया से दूर हैं। यहां तक की वह सोशल मीडिया पर भी अब एक्टिव नहीं रहते हैं। कुछ महीने पहले कपिल शर्मा की मुंबई एयरपोर्ट की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह इतने मोट नजर आ रहे थे जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। इस बीच कपिल की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर आप यही कहेंगे कि कपिल की तबीयत बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।
Kapil Sharma latest picture will leave you in shock looks unhealthy
Kapil Sharma
कपिल शर्मा की यह तस्वीर ट्विटर हैंडल के फैन क्लब पर शेयर की गई है जिसमें कपिल अपने सबसे करीबी दोस्त चीकू के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में कपिल बीमार लग रहे है और उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है। हालांकि कैमरा को देखकर वह मुस्कुरा रहे हैं।
 

 
Kapil Sharma latest picture will leave you in shock looks unhealthy
Kapil Sharma
कपिल शर्मा की इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस परेशान जरूर हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कपिल इस वक्त यूरोप में हैं और यह तस्वीर वहीं की है। तस्वीर में कपिल का वजन बढ़ा हुआ लग रहा है और चेहरे पर परेशानी साफ झलक रही है। कपिल की तबीयत को लेकर कहा जा रहा है कि वह डिप्रेशन का शिकार है और उससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma latest picture will leave you in shock looks unhealthy
Kapil Sharma
कुछ समय पहले कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर वापसी की थी और फैंस से ट्विटर पर चैट की थी। इस दौरान कपिल ने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि वह ट्रेवल कर रहे थे और तब तक सामने नहीं आएंगे जब तक शेप में नहीं आ जाते। वहीं अब कपिल शर्मा का यह नया लुक उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला है। 
विज्ञापन
Kapil Sharma latest picture will leave you in shock looks unhealthy
Kapil Sharma
आपको बता दें, कपिल उस वक्त विवादों में आ गए थे जब उन्होंने 'हिचकी' फिल्म का प्रमोशन करने आईं रानी मुखर्जी को घंटों इंतजार कराया और फिर शूट कैंसिल कर दिया था। इसके बाद पत्रकार से फोन पर गाली-गलौच करने को लेकर भी उनका नाम सामने आया था। फिलहाल हम तो यही कह सकते हैं कि कपिल जल्दी से ठीक हो जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed