घर-घर में फेमस और लोगों का चहेता शो रहा 'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर लौट रहा है। इस बार भी इसमें कॉमेडी के सरताज कपिल शर्मा ही कॉमेडी करते नजर आएंगे। खबर है कि इस दिवाली कपिल शो का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से कपिल शर्मा शो के दोबारा आने को लेकर चर्चा में बने हुए थे..
इस दिवाली पर कॉमेडी बम फोड़ेंगे कपिल शर्मा, दोबारा आ रहा है 'द कपिल शर्मा शो'
Wooow.... One of the Biggest Shows on TV is back.... #TheKapilSharmaShow this Diwali on @SonyTV 🔥💥❤🔥💥❤🔥💥❤.... looking forward to it... Best Wishes @KapilSharmaK9 😊👏🏻👌🏻
— Girish Johar (@girishjohar) October 7, 2018
वहीं, इस ट्वीट पर कपिल ने रिप्लाई करके आशंका के बादल साफ कर दिए हैं। कपिल ने गिरिश के इस ट्वीट पर धन्यवाद का रिप्लाई किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि कपिल सच में इस दिवाली अपने शो के साथ दोबारा लौट रहे हैं। लेकिन शो में कौन-कौन कलाकार कॉमेडी करता दिखेगा ऐसा कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है।
Wooow.... One of the Biggest Shows on TV is back.... #TheKapilSharmaShow this Diwali on @SonyTV 🔥💥❤🔥💥❤🔥💥❤.... looking forward to it... Best Wishes @KapilSharmaK9 😊👏🏻👌🏻
— Girish Johar (@girishjohar) October 7, 2018
लेकिन आपको बता दें कि जब इस शो के सबसे फेमस कैरेक्टर 'गुत्थी' सुनील ग्रोवर से इस शो में दोबारा आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह अभी फिल्मों में बिजी हैं और अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
बता दें कि हाल ही में मैक्फी मोस्ट सेंसेशनल सेलिब्रिटी सर्वे सामने आया है। पिछले साल इस लिस्ट में टॉप पर कपिल शर्मा थे लेकिन इस बार उन्हें एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने मात देते हुए नंबर वन का ताज हासिल कर लिया है। इलियाना के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा, तीसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण हैं। वहीं इस लिस्ट में प्रीति जिंटा, तब्बू, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर, परिणिति चोपड़ा और गोविंदा का नाम शामिल है।