अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले कपिल शर्मा इंडस्ट्री के उन चुनिंदा लोगों में से हैं जिनकी लग्जीरियस लाइफ हर कोई जीना चाहता है। कपिल ने बड़ी ही मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल किया है। एक कॉमेडी शो में बतौर प्रतिभागी हिस्सा लेने वाले कपिल शर्मा आज कॉमेडी किंग हैं। कपिल शर्मा की लाइफस्टाइल के बारे में कम ही लोग जानते हैं। तो आज हम आपको बताते कपिल शर्मा की किंग्स्टाइल लाइफ के बारे में....
कपिल शर्मा के पास है लग्जीरियस वैनिटी वैन, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंलेंज शो से की थी। इस शो के बाद से उन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों के बीच अलग ही पहचान बना ली है। अब कपिल शर्मा अपना खुद का शो चलाते हैं 'द कपिल शर्मा शो'। इस शो के जरिए कपिल शर्मा ने अब अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव कर लिए हैं। कपिल शर्मा साल 2019 में 35 करोड़ आय के साथ फोर्ब्स की लिस्ट में 53वें स्थान पर शामिल हुए थे। इससे कुछ हद तक अनुमान लगाया जा सकता है कि वो किस तरह की लाइफस्टाइल जीते हैं।
क्या आप जानते हैं कि कपिल शर्मा के पास एक लग्जीरियस वैनिटी वैन भी है। इस वैनिटी वैन की कीमत करीब 5 करोड़ 5 लाख रुपये है। कहा जाता है कि कपिल की वैनिटी वैन बॉलीवुड की सबसे महंगी वैनिटी वैन्स में से एक है। उनकी ये वैनिटी वैन सभी सुविधाओं से युक्त है। कपिल की वैनिटी वैन को डीसी ने डिजाइन किया है। इस बात की जानकारी खुद कपिल ने ही दी थी। कपिल ने अपनी वैनिटी वैन की तस्वीर कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की थी।
My new vanity van designed by DC
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
इसके अलावा कपिल को महंगी- महंगी कारों का भी काफी शौक है। कपिल के पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास एक मर्सिडीज कार है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास वॉल्वो एक्ससी कार भी है। इस कार की कीमत करीब 90 लाख से 1.3 करोड़ रुपए है। इसके अलावा वह एक रेंज रोवर कार के भी मालिक हैं।
इतना ही नहीं बल्कि कपिल के पास मुंबई में एक आलीशान बंगला भी है। कपिल के पास पंजाब में भी एक आलीशान घर है। इस बंगले की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। बता दें कि कपिल शर्मा पहली बार साल 2007 में टीवी पर नजर आए थे। इसके बाद कपिल का करियर लगातार आगे ही बढ़ता गया।
पढ़ें: ट्रोल्स ने कहा 'काश उसकी जगह तुम मर जातीं', अब सोनम कपूर ने दिया है करारा जवाब