{"_id":"5d3975c78ebc3e6d1525a971","slug":"kapil-sharma-confirmed-his-wife-ginni-chatrath-pregnant-excited-as-our-first-kid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में पिता बनने वाले हैं कपिल शर्मा, पत्नी संग छुट्टियों पर जाते समय खुद किया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दिसंबर में पिता बनने वाले हैं कपिल शर्मा, पत्नी संग छुट्टियों पर जाते समय खुद किया खुलासा
Thu, 25 Jul 2019 03:27 PM IST
प्रशांत राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Thu, 25 Jul 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द कपिल शर्मा शो के सिकंदर कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रग्नेंट हैं। हाल ही में कपिल को गिन्नी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कपिल पत्नी के साथ कनाडा रवाना हुए हैं। वहीं कनाडा जाने से पहले कपिल शर्मा ने गिन्नी के प्रग्नेंट होने की खबर की खुद पुष्टि की है। कपिल के अनुसार गिन्नी दिसंबर में बच्चे जन्म दे सकती हैं।
kapil sharma with ginni chatrath
- फोटो : instagram
कपिल शर्मा ने हाल ही में मुंबई मिरर को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कॉमेडी शो और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें भी कीं। यहां कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ के प्रेग्नेंट होने का भी खुलासा किया। साथ ही पहले बच्चे के लिए उन्होंने एक्साइटमेंट भी जाहिर की। ये भी बताया कि इसलिए वह गिन्नी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनका ख्याल रख सके।
kapil sharma
- फोटो : social media
कपिल शर्मा ने इटरव्यू में कहा कि, 'मैं गिन्नी का हर तरह से ख्याल रखने की कोशिश कर रहा हूं। मैं और मेरी पत्नी पहले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन मेरी मां हमसे भी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वह इस पल का काफी लंबे समय से इंतजार कर रही हैं। हम सभी गिन्नी और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए कामना कर रहे है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma with wife
- फोटो : social media
कपिल शर्मा आने वाले नन्हें मेहमान पर बात करते हुए आगे कहते हैं कि, 'हमें नहीं पता कि लड़का होगा या लड़की बस हमारे परिवार और सभी के लिए मेहमान के आने की खुशी है।' कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में बना हुआ है । वहीं सेलेब्रिटीज के बीच भी इसकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है । एयरपोर्ट पर गिन्नी हाथ में चूड़ा और ब्लैक आउटफिट में नजर आईं । वहीं वो मीडिया के सामने अपना बेबी बंप छिपाती भी दिखीं । कपिल ग्रे जैकेट और ट्रैक पैंट में दिखे । कपिल और गिन्नी ने मीडिया को पोज भी दिए ।
विज्ञापन
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कपिल ने गिन्नी से 12 दिसंबर को शादी की थी । इसके बाद कपिल ने मुंबई आकर वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया था। कपिल और गिन्नी के रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रिसेप्शन में रौनक लगा दी थी। हाल ही में कपिल के शो में कंगना रनौत पहुंची थीं । उन्होंने अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का प्रमोशन किया ।