शो की लगातार गिरती हुई टीआरपी और उस पर से शो में दिखाई देने वाले लोगों के साथ को बरकरार रखने की जद्दोजहद, लगता है आजकल
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की दिनचर्या में शामिल हो गई है। एक के बाद एक विवादों से घिरे कपिल अब नए विवाद में फंस गए हैं और इस बार उनके सामने कोई और नहीं बल्कि शो के खास मेहमान नवजोत सिंह सिद्धू हैं।
दरअसल ये पूरा विवाद अपने खास अंदाज में लोगों के दिलों पर धाक जमाने वाले गुरु की कुर्सी को लेकर है जिसे कुछ समय के लिए कपिल ने अर्चना पूरन सिंह को देने का फैसला किया था।
पढ़ें- 'अर्जुन' को छोड़ इस हीरो के साथ रोमांस कर रही हैं 'बेहद' की माया, तस्वीरें वायरल
यही फैसला कपिल पर इतना भारी पड़ा कि दोनों की भिड़ंत हो गई। इस पूरे मसले की शुरुआत तब हुई जब नवजोत सिंह सिद्धू तबीयत खराब होने की वजह से रविवार की शूटिंग में नहीं पहुंच पाए थे जिस वजह से शो की शूटिंग रुक गई।
इस बीच कपिल ने शो की सूनी कुर्सी को भरने के लिए अर्चना पूरन सिंह को बतौर खास मेहमान आने का न्यौता दिया, जिस वजह से सिद्धू काफी नाराज थे लेकिन डैमेज कंट्रोल करने के लिए कपिल ने तुरंत ही अर्चना को मना किया और कहा कि उन्हें शूटिंग के लिए नहीं आना है। आपको बता दें कि शूटिंग में जैकलीन और सिद्धार्थ को शामिल होना था।
हालांकि इस पूरे हाई वोल्टेज ड्रामा से इस बात का तो खुलासा हो गया कि सिद्धू अर्चना से चिढ़ते जरूर हैं। लेकिन वजह क्या है ये अब भी सस्पेंस बना हुआ है।