फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी को ट्वीट से लेकर अमिताभ तक को कराया इंतजार, ये हैं वो 5 मौके जब कपिल ने खड़े कर दिए विवाद

Sun, 08 Apr 2018 08:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma and here is 5 controversies
कपिल शर्मा

ऐसा लग रहा है कपिल शर्मा अपनी सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। जिस तेजी से वह ऊंचाई तक पहुंचे उतनी ही तेजी से उनके करियर ग्राफ में गिरावट हो रही है। अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले कपिल आए दिन किसी ना किसी विवाद में फंस जाते हैं। कपिल ने शुक्रवार शाम एक के बाद एक कई आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। बाद में उन्होंने उसे डिलीट भी कर दिया था। यही नहीं उन्होंने एक पत्रकार और अपनी दो एक्स मैनेजर पर एफआईआर भी दर्ज करवाई है। आइए बताते हैं कि कपिल शर्मा कब-कब विवादों में रहे हैं।

kapil sharma and here is 5 controversies
Sunil Grover

कपिल का जो सबसे बड़ा विवाद रहा वह उनके ही दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ रहा। रिपोर्ट्स के मुताबकि ऑस्ट्रेलिया से वापस आते वक्त कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ प्लेन में हाथापाई की थी। लड़ाई की वजह से सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, अली असगर सहित कई कलाकारों ने शो छोड़ दिया था। बाद में कपिल ने सुनील ग्रोवर से माफी भी मांगी लेकिन सुनील ने उनसे दूरी बनाए रखना ही उचित समझा।

kapil sharma and here is 5 controversies
बादशाहो

कपिल पर कई बार आरोप लग चुक हैं कि उन्होंने अपने शो पर स्टार्स को घंटों-घंटों तक इंतजार कराया है। फिल्म 'बादशाहो' की टीम बिना शूटिंग किए ही सेट पर से लौट गई क्योंकि कपिल शर्मा सेट पर पहुंचे ही नही हालांकि बाद में कपिल ने बताया कि वह बीमार होने की वजह से नहीं पहुंच पाए। खबरों के मुताबिक इसी तरह शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर और परेश रावल के साथ भी कपिल शूटिंग कैंसिल कर चुके हैं। यही नहीं रिपोर्ट तो यहां तक थी कि उन्होंने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन तक को इंतजार करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma and here is 5 controversies
Kapil Sharma

मुंबई में ऑफिस खोलने के लिए बीएमसी के अधिकारियों द्वारा पांच लाख की रिश्वत मांगने पर कपिल ने पीएम मोदी को ट्वीट कर व्यंग के लहजे में कहा था कि पांच साल में 15 करोड़ रुपए का आयकर भरने के बाद भी मुझसे पांच लाख की रिश्वत मांगी जा रही है। क्या यही हैं अच्छे दिन? कपिल के इस ट्वीट पर काफी बवाल हुआ था।




 

विज्ञापन
kapil sharma and here is 5 controversies
Kapil Sharma

कपिल अपने आप को हमेशा एक आम आदमी की तरह पेश करते हैं और उनके जोक्स भी आम आदमी से जुड़े होते हैं, लेकिन अपने शो में गर्भवती महिला का मजाक उड़ाने के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी और महाराष्ट्र के एक एनजीओ ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed