बिग बॉस 11 में पोल्ट्री फार्म टास्क के बाद कालकोठरी की सजा की बारी आ गई है। अब उन कंटस्टेंट्स को ये सजी दी जाएगी जिनका टास्क में व्यवहार ठीक नहीं रहा है। कार्य की संचालक रही शिल्पा को इस बात का फैसला बिग बॉस को सुनाना है....
बता दें कि बिग बॉस ने घरवालों को आमसहमति से ये फैसला लेने का आदेश दिया है कि वे उन कंटेस्टेट्स को चुने जो टास्क में सबसे बेकार व्यवहार कर रहे थे। इस पर सभी घरवाले विचार-विमर्श कर रहे हैं। बिग बॉस के आदेशानुसार संचालक शिल्पा को कालकोठरी की सजा के लिए ये तीन नाम देने हैं।
वहीं, घरवालों में सबसे पहले आकाश का नाम लिया गया। लेकिन आकाश का कहना है कि जबतक घरवाले ये फैसला मिलकर नहीं लेते वे नहीं जाएंगे। जबकि आकाश ने सजा के लिए विकास का नाम लिया है। वहीं, अर्शी और आकाश में जंग छिड़ गई। आकाश बार-बार अर्शी को लूजर बोले।
लेकिन सोचने वाली बात ये है कि प्रियांक ने भी अर्शी का नाम लिया। इस पर अर्शी ने प्रियांक पर पलटवार करते हुए हिना का नाम लेने की बात कही। वहीं, विकास टास्क की बात छेड़कर हिना को भड़का देते हैं। इसके बाद हिना खान ने घर में इस बात पर तबाही मचाने का काम् किया।
हिना ने विकास की बात का जवाब दे टास्क में उनका व्यवहार गलत बताया। बता दें कि पोल्ट्री फार्म टास्क के दौरान विकास हिना और शिल्पा के ऊपर जा गिरे थे। जिसे लेकर हिना ने घर में बखेड़ा कर दिया था। यहां तक कि इस बात को साबिक करने के लिए हिना अपनी 'मां की कसम' भी ले चुकी हैं।