‘हमारी वाली गुड न्यूज’ की शूटिंग पर जूही परमार को मिला खास तोहफा, तस्वीरें देख तो निहाल हो जाएंगे
मशहूर अदाकारा जूही परमार जी टीवी पर शुरू हो रहे इस नए और दिलचस्प शो में रेणुका का रोल निभाएंगी। जहां उनके सभी फैंस एक बार फिर उन्हें टीवी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं उनकी बेटी समायरा भी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। जूही बताती हैं, “समायरा घर पर मुझे मिस करती है, लेकिन वो मुझे टीवी पर वापस देखने के लिए बहुत उत्साहित है।”
अपने नए शो की खबर अपनी बेटी को देने के बारे में बताते हुए जूही ने समायरा का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। जूही ने कहा, “जब मैंने पहली बार उसे इस शो के बारे में बताया, तो उसे बहुत आश्चर्य हुआ। इस महामारी को देखते हुए उसे चिंता भी हो रही थी, लेकिन जब मैंने उसे समझाया कि मैं सभी सावधानियां बरतने वाली हूं और मैंने ये रोल इसलिए लिया है क्योंकि मुझे ये किरदार बहुत अच्छा लगा, तो वो समझ गई। असल में मेरी शूटिंग के पहले दिन उसने जो किया, वह देखकर मैं हैरान रह गई।”
जूही बताती हैं, “मेरी बेटी ने न सिर्फ मुझे शूटिंग पर सावधानियां बरतने की याद दिलाई, बल्कि मुझे अपना मास्क और सैनिटाइजर भी दे दिया। मेरे लिए उसकी मासूमियत और प्यार को देखकर मेरा दिल भर आया। जब मैं शूटिंग के लिए बाहर होती हूं, तो मेरे पैरेंट्स उसका ख्याल रखते हैं। जब मैं घर लौटती हूं तो मैं शावर जरूर लेती हूं ताकि उसे गले लगा सकूं और उसके साथ वक्त बिता सकूं। समायरा इस समय घर पर अपने ग्रैंडपैरेंट्स के साथ हमारी वाली गुड न्यूज के प्रीमियर नाइट की प्लानिंग में बिजी है।”
जानकारी के मुताबिक आगरा की पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो तिवारी परिवार की कहानी है, जो बहुत-से दूसरे परिवारों की तरह घर में एक नन्हे मेहमान के आने की गुड न्यूज सुनने को तरस रहा है, जो उनकी जिंदगी में खुशियां लेकर आएगा। लेकिन इस बार मामला जरा अलग है। यहां बच्चे ना हो पाने पर अपनी बहू को नीचा दिखाने या उस पर दबाव डालने की बजाय एक सास खुद ही एक नई पहल करेगी। वो अपनी उम्र और ‘लोग क्या कहेंगे’ जैसी बातों को दरकिनार करके अपने पति के साथ मिलकर एक बच्चे को जन्म देने का फैसला करती है ताकि वो परिवार में वह गुड न्यूज दे सके जिसका उन सभी को इंतजार है।