बिग बॉस से अब दो कंटेस्टेंट और कम हो गए हैं। इसमें ब्यूटीफुल एक्ट्रेस जसलीन मथारू और मराठी बिग बॉस की विनर मेघा धाड़े का नाम शामिल है। बीते एपिसोड में डबल एविक्शन होने के चलते दोनों का बिग बॉस का सफर खत्म हो गया। लेकिन जसलीन ने घर से बेघर होने से पहले घर की ही एक कंटेस्टेंट के मुंह पर चांटे ही चांटे मारे...आइए जानते हैं आखिर किस पर उठाया जसलीन ने हाथ...
दरअसल, घर में लगे सुल्तानी अखाड़े में जसलीन के सामने सोमी खान थीं। दोनों के बीच दो मुकाबले हुए जिसमें पहले राउंड में सोमी ने तो दूसरे राउंड में जसलीन ने बाजी मार गेम जीत ली। खेल के दौरान दोनों को बड़े-बड़े हाथ पहनाए गए जिसे दोनों ने एक-दूजे के मुंह पर मारे। इस राउंड में सोमी खान की जीत हुई थी। लेकिन दूसरे राउंड में जसलीन ने सोमी को पछाड़ दिया।
बिग बॉस 12 में पहले ही दिन से चर्चा में रही अनूप-जसलीन की जोड़ी अभी भी पॉपुलर है। अनूप के घर से निकलने के बाद जसलीन घर में लगातार यही कहती रही कि अनूप और उनके बीच प्यार का रिश्ता हैं। जबकि अनूप ने शो से बाहर होते ही जसलीन की इस झूठी रिलेशनशिप का पर्दाफाश कर दिया था। लेकिन अब जसलीन की बिग बॉस के घर से छुट्टी हो गई है और उन्होंने अब जाकर इस रिश्ते पर असल सच्चाई सामने रखी है।
जसलीन ने शो से बाहर आने के बाद मिड-डे से कहा 'मैंने अनूप संग प्यार करने का नाटक करने का एक प्रैंक किया था जो फैल हो गया, शो की थीम के मुताबिक ही मैंने अनूप जी को शो में मेरे साथ चलने के लिए बोला था, लेकिन हमारी गूरु शिष्य की ही जोड़ी थीं, मैंने मजाक किया था कि मैं और अनूप तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहे हैं और यहीं झूठ लेकर में शो में गई थी, लेकिन यह प्रैंक मुझपर और मेरे परिवार की इज्जत पर ही भारी पड़ गया।'
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि बिग बॉस 12 का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे घर का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। घर में रोज कोई ना कोई विवाद खड़ा ही हो रहा है। बात इतनी बढ़ गई कि शो में श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी देवी और सुरभि राणा के भाई को बुलाना पड़ गया। लेकिन इनके बात को समझने के बजाय ये दोनों आपस में ही भिड़ गए