सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 भले ही इस साल गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में रहा हो। लेकिन इस सीजन के कुछ प्रतियोगी हैं जिन्हें शो में लगातार खूब वाहवाही मिल रही है। शो के अलावा इन सिंगर्स को दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। इन टॉप 2 सिंगर्स में शुमार है अरुणिता और पवनदीप राजन। इन दोनों के गानों को यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज मिलते हैं। इंडियन आइडल में सबका दिल जीतने के बाद अब ये दोनों बतौर सिंगर अपने एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहें हैं। जानिए किन के लिए इन दोनों को मिला गाना गाने का मौका।
इंडियन आइडल 12: पवनदीप-अरुणिता को मिला बड़ा ब्रेक, जानिए किस सिंगर के लिए गाएंगे गाना
शो के अतिथियों से मिली तारीफ
शो में अब तक बतौर अतिथि के रूप में कुमार सानू, अनुराधा पौवाल, रेखा सहित कई दिग्गज कलाकार आ चुके हैं। लेकिन इस शो में जो भी आया वो इन दोनों की सिंगिंग का बड़ा प्रशंसक बन गया और इन दोनों की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर भी दोनों की अक्सर तारीफ होती है। अब जज हिमेश रेशमिया ने पवनदीप और अरुणिता की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें साथ लॉन्च करने का फैसला किया।
प्रशंसकों को है अरुणिता-पवनदीप की जोड़ी पसंद
शो में अरुणिता और पवनदीप की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। इन दोनों के बीच शो में एक लव एंगल दिखाने की कोशिश भी की गई। लेकिन शो के मेजबान आदित्य नारायण ने खुद एक बातचीत में ये बताया था कि ये सिर्फ शो के लिए है। भले ही शो की टीआरपी के लिए इन दोनों की ये रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई जा रही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इनकी जोड़ी की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। ऐसे में इन दोनों को एक साथ एक गाने में साथ में सुनना इनके प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।
यूट्यूब पर गानों को मिलियन में मिले व्यूज
अरुणिता और पवनदीप की आवाज लोगो को इतनी अधिक पसंद हैं कि इन दोनों को सोशल मीडिया पर तो खूब जमकर प्यार मिला लेकिन इसी के यूट्यूब पर उनके गानों को मिलियन में व्यूज मिले। अरुणिता और पवनदीप को टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के तौर पर देखा जाता है।
मुसीबतों से घिरा रहा ये इंडियन आइडल 12
इस बार इंडियन आइडल 12 जितना अपनी सिंगिंग को लेकर सुर्खियों में रहा उससे कई अधिक शो ने निजी कारणों के चलते सुर्खियां बटोरी। शो से कभी जज का गायब हो गए, तो कभी दर्शकों को किसी के द्वारा गाए गाने नहीं पसंद आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।