फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol 12: शो के 70 एपिसोड की शूटिंग हुई पूरी, होस्ट आदित्य नारायण ने यूूं मनाया जश्न

Tue, 20 Jul 2021 08:34 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 20 Jul 2021 08:34 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 Aditya Narayan Celebrates as he breaks record of shooting for longest running reality show
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन आइडल का यह सीजन जितना विवादों में रहा उतना ही लोगों का पसंदीदा भी बना रहा। आलम ये है कि यह सबसे लंबा चलने वाला रियलिटी शो बन गया। हाल ही में शो के 70 एपिसोड की शूटिंग पूरी हुई है। जिसकी खुशी शो के होस्ट आदित्य नारयण ने जाहिर की है। हाल ही में आदित्य नारायण ने एक स्टाइलिश वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 



वहीं दूसरी तरफ शो के ग्रैंड फिनाले का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है और बीते दिनों ही इसकी तय तारीख का भी एलान हो गया है। ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होना निश्चित हुआ है जिसको ग्रैंड बनाने की काफी जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। आशीष कुलकर्णी के शो से बाहर होने के बाद अब इस सिंगिंग रियलिटी शो को अपने टॉप छह कंटेस्टेंट मिल गए हैं। पवनदीप राजन, सायली कांबले, निहाल, शनमुखप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश यानी कि इन में से ही कोई एक ग्रैंड फिनाले में इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी जीतेगा। फिनाले की तैयारी कैसी होने वाली है और शो में खास क्या होने वाला है, इसकी जानकारी भी सामने आ चुकी है। 

Indian Idol 12 Aditya Narayan Celebrates as he breaks record of shooting for longest running reality show
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है। जिसके माध्यम से आदित्य ने बताया है कि वो इंडियन आइडल 12 के 70वें एपिसोड की शूटिंग कर रहे हैं। इसी के साथ आदित्य नारायण के द्वारा होस्ट किया जा रहा यह सिंगिंग रियलिटी शो टीवी इतिहास का सबसे लॉन्ग रनिंग रिएलिटी शो भी बन गया है।

Indian Idol 12 Aditya Narayan Celebrates as he breaks record of shooting for longest running reality show
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य नारायण ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैं 70वें एपिसोड की शूटिंग कर रहा हूं। इसी के साथ मैंने अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इंडियन आइडल 12 अब टीवी इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला शो बन गया है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditya Narayan (@adityanarayanofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 Aditya Narayan Celebrates as he breaks record of shooting for longest running reality show
इंडियन आइडल 12 - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रैंड फिनाले में कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन-एयर करने की तैयारी में हैं। सोनी टीवी पर 12 घंटों तक ऑनएयर किया जाएगा जिसमें पिछले सभी सीजन के विजेता परफॉर्म करने वाले हैं।




 
विज्ञापन
Indian Idol 12 Aditya Narayan Celebrates as he breaks record of shooting for longest running reality show
धर्मेंद्र, आदित्य नारायण, पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया

सिर्फ यही नहीं ग्रैंड फिनाले में इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होकर इसे और ज्यादा शानदार बनाने वाली हैं। ऐसे भी हर वीकेंड पर कोई न कोई सेलेब्स शो के मंच पर आता है और महफिल जमा देता है। फिनाले में तो सुरों का संग्राम होगा और सितारों से सजी महफिल होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed