अपनी आवाज से सभी को दीवाना बना देने वाले सिंगर सलमान अली ने इंडियन आइडल 10 का खिताब जीत लिया है। हरियाणा के मेवात के रहने वाले सलमान अली लाइव वोटिंग के आधार पर विनर बने। उन्हें पुरस्कार के रूप में 25 लाख रुपये और एक कार दी गई। सलमान अली की निजी जिंदगी किसी के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इंडियन आइडल तक का सफर उनके लिए काफी मुश्किलों भरा रहा।
2 of 6
salman ali
- फोटो : news 18
सलमान मूलत: नूंह के पुन्हाना के रहने वाले हैं। 5 भाई-बहनों में सलमान सबसे छोटे हैं। अपनी आवाज से वो पहले ही पूरे मेवात जिले में पहचान बना चुके हैं। उन्हें मलंग के नाम से जाना जाता है। सलमान के जीतने की खबर से पूरे हरियाणा में खुशी की लहर है। यही नहीं घरवालों को दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन आने लगे और बधाईयां का सिलसिला चल पड़ा।
3 of 6
indian idol 10
- फोटो : amar ujala
सलमान के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। उनका परिवार शादियों में गाने बजाने का काम करता है। सलमान ने 6 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया। छोटी सी उम्र से ही सलमान अपने पिता कासिम अली के साथ जागरण और शादियों में जाते थे। यहीं से उनके गाने का सिलसिला भी चल पड़ा। खेलने कूदने की उम्र से वो जागरण में गाने लगे।
4 of 6
indian idol 10
- फोटो : amar ujala
सलमान के टैलेंट को उनके पिता ने बहुत पहले ही भांप लिया था। कासिम अली ने दिल्ली के गायक उस्ताद इकबाल हुसैन से संगीत की तालीम दिलाई। कासिम अली ने भजन और पार्टियों में गाना गाकर सलमान की पढ़ाई और संगीत का खर्चा निकाला। भजन गाने के दौरान उनकी मुलाकात मनोज बंसल से हुई, जिनकी मदद से सलमान ने सारेगामापा का ऑडीशन दिया। सलमान इससे पहले सारेगामापा लिटिल चैंप्स के रनरअप रहे। उस वक्त उनके घर पर टीवी भी नहीं था। ऐसे में सलमान का परिवार पड़ोसी घर में टीवी देखने जाता था।
5 of 6
indian idol 10
- फोटो : amar ujala
चार पीढ़ियों से शादियों में गाना गाकर घर चलाने वाले सलमान के परिवार ने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन उनका बेटा सिंगिंग के सबसे बडे़े रियलिटी शो को जीतने में कामयाब होगा। सलमान इससे पहले सारेगामापा लिटिल चैंप्स के रनरअप रहे। उस वक्त उनके घर पर टीवी नहीं था। ऐसे में सलमान का परिवार पड़ोसी के घर टीवी देखने जाता था।