{"_id":"5b6e4e684f1c1ba43e8b662c","slug":"hina-khan-wears-his-boyfriend-rocy-jaisawal-shirt-and-shared-picture-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हो गया हिना खान को खुलेआम पहननी पड़ी ब्वॉयफ्रेंड की शर्ट, वजह पर यकीन करना होगा मुश्किल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ऐसा क्या हो गया हिना खान को खुलेआम पहननी पड़ी ब्वॉयफ्रेंड की शर्ट, वजह पर यकीन करना होगा मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
Hina Khan
हिना खान 'बिग बॉस' सीजन 11 में रॉकी जायसवाल के साथ अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुकी हैं। इस शो के दौरान न केवल घरवालों बल्कि हिना खान के फैंस को भी यह देखने को मिला कि रॉकी और उनका रिश्ता कितना खास है। यहां तक कि शो के बाद भी दोनों एक साथ समय बिताते हुए देखे गए। इस बीच हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में हिना खान अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी की शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं।
Hina Khan
टेलीविजन की दुनिया में हिना खान को सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस माना जाता है। यहां तक कि 'बिग बॉस' सीजन 11 के दौरान भी हिना अपनी ड्रेसेज की वजह से भी लाइम लाइम में रही। लेकिन अब ऐसा लगता है कि हिना खान को लड़कियों के कपड़ों के अलावा लड़कों के कपड़े पसंद आ गए हैं। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हिना खान का हाल ही में आया पोस्ट इस ओर इशारा कर रहा है।
Hina Khan
दरअसल, हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ ही हिना ने कैप्शन लिखा - 'हमेशा लड़के ही मस्ती क्यों करें। हमें कुछ भी कपड़े दो, हम सभी में सेक्सी लग सकते हैं। मैंने ट्राई करने की कोशिश की। अपने इस कैप्शन के साथ ही हिना खान ने गर्ल पॉवर को दिखाने की कोशिश की है।'
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan
- फोटो : Instagram
इस तस्वीर में हिना खान सफेद रंग के ट्राउजर के साथ क्रॉप टॉप और उसके साथ नीले चेक की शर्ट पहनी हुई हैं। इसके साथ ही हिना ने बालों पर नीले रंग का बैंड लगाया हुआ है। इन कपड़ों में हिना हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस तस्वीर में हिना खान ने जो शर्ट पहनी है वह किसी और की नहीं बल्कि उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी की है।
विज्ञापन
Hina Khan
आपको बता दें, हिना खान और रॉकी जायसवाल की मुलाकात 'यह रिश्ता क्या कहलाता' है के सेट पर हुई थी। इसके बाद ही यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। खबरों की मानें तो हिना खान जल्द ही 'कसौटी जिंदगी की' रीबूट में कमोलिया के किरदार में नजर आएंगी। 'कसौटी जिंदगी की' शो अगले महीने यानी कि 10 सितंबर से स्टारप्लस पर प्रसारित होगा।