एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) की टीआरपी में लगातार उछाल देखा जा रहा है। बीते हफ्ते यह शो टीआरपी के मामले में नंबर एक की पोजीशन पर रहा। ऐसे में इतना तो साफ है कि दर्शकों को सीरियल में कोमोलिका, अनुराग और प्रेरणा का लव ट्रैंगिल काफी रास आ रहा है। इस बीच शो में कोमोलिका (Komolika) का किरदार निभा रहीं हिना खान (Hina Khan) के ब्राइडल लुक की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को खुद हिना खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
2 of 5
Hina Khan bridal look
- फोटो : instagram
हिना खान (Hina Khan) ने यह तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिना खान बला की खूबसूरत बंगाली दुल्हन नजर आ रही हैं। हिना खान का दुल्हन लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हिना खान 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में अपने लुक की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। इस सीरियल में हिना खान ज्यादातर बंजारन लुक में नजर आईं। ऐसे में हिना खान का ब्राइडल लुक लोगों को अट्रैक्ट कर रहा है।
3 of 5
Kasautii Zindagii Kay 2
- फोटो : instagram
शो की बात करें तो इस वक्त अनुराग और प्रेरणा की लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही खत्म होती नजर आ रही है। परिवार, बासु पब्लिकेशन और प्रेरणा के घर को बचाने के लिए अनुराग ने कोमोलिका से शादी करने का फैसला किया है। प्रेरणा को अनुराग के फैसले के बारे में तो पता चल गया है लेकिन असली वजह का नहीं। अनुराग चाहता है कि प्रेरणा के दिल में उसके लिए नफरत पैदा हो ताकि वह उससे अलग अपनी जिंदगी जी सके।
4 of 5
Kasautii Zindagii Kay 2
- फोटो : instagram
शो में दिखाया गया है कि जब अनुराग और कोमोलिका की सगाई में प्रेरणा पहुंचती है तो हैरान रह जाती है। यहां तक कि अनुराग जान-बूझकर प्रेरणा की बेइज्जती भी करता है ताकि वह उसके मन में नफरत पैदा कर सके। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में सीरियल की कहानी क्या मोड़ लेगी।
5 of 5
kasautii
- फोटो : file photo
आपको बता दें, 'बिग बॉस सीजन 11' के बाद हिना खान इस सीरियल में नजर आ रही हैं। इस सीरियल से हिना खान को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कलाकारों की बात करें तो सीरियल में हिना खान कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। वहीं बाकी एक्टर्स में पार्थ सामथान अनुराग बासु का और एरिका फर्नांडिस प्रेरणा का रोल निभा रही हैं।